मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मण्डी के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो बूंदें पिलाकर सघन पल्स पोलियो टीकाकरण (आईपीपीआई) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बस्तियों तथा अप्रवासी कॉलोनियों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे 39322 बच्चों समेत पूरे प्रदेश में लगभग 672000 बच्चों के लिए 5895 बूथ स्थापित किए गए हैं।उन्होंने कहा कि जिला मण्डी में कुल 1103 बूथ स्थापित किए गए हैं। जिला मण्डी में 45 संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले 818 बच्चों समेत पांच वर्ष की आयु तक के कुल 81112 बच्चों को आईपीपीआई के अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 4142 दल सदस्यों को तैनात किया गया है।