Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

विकास को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए महिलाओं को अधिक अधिकार देने की ज़रूरत- परनीत कौर

महिलाओं के सशक्तिकरण से ही आदर्श समाज सृजित किया जा सकता है : अरुना चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2018

संसार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गौरवमयी ढंग से जीवन जीने, कोई भी उपलब्धि प्राप्त करने का अधिकार है और उसे समान अवसर मिलने चाहिएं। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर 'जी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल (ज़ैडपीएचएच) द्वारा करवाऐ 'विमैनज़ प्राइड कन्कलेव को संबोधित करते हुये कही।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने कहा कि यह गौरव वाली बात है कि आज के युग में महिलाएं घर की चारदीवारी में कैद नहीं हैं और उन्होंने हरेक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। महिलाओं को शक्ति का स्त्रोत बताते उन्होंने कहा कि महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है।  केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल को याद करते हुये उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र्र में महिला विंग के गठन का गवाह बनने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद गौरव वाली बात है। यह विंग कायम होने से यह सुनिश्चित हुआ है कि महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का हवाला देते हुये श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही  विकास को प्रभावशाली बनाया जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पंजाब की शिक्षा मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी की मिसाल देते हुये कहा कि अब कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिस में महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो।इस अवसर पर बोलते हुये शिक्षा मंत्री अरुना चौधरी ने ज़ी चैनल द्वारा करवाये कन्कलेव की सराहना करते कहा कि आदर्श समाज की सृजना तभी ही हो सकती है अगर महिलाओं को मान-सम्मान दिया जाये और उनको आगे बढऩे का मौका दिया जाये। 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को दी जाती पहल का जि़क्र करते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुये महिलाओं को पंचायतों और निगमों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब कैबिनेट द्वारा बीते दिनों एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नवजोत कौर को पाँच लाख रुपए का नकद इनाम और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया। इससे पहले क्रिकटर हरमनप्रीत कौर को डी.एस.पी. बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी पंजाब की समूचे लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी को राजनीतिक क्षेत्र और शिक्षा विभाग में दिये बहुमूल्य योगदान के कारण सम्मानित किया गया। सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना को भी महिलाओं के कल्याण के लिए किये गए कार्यो के एवज़ में सम्मानित किया गया। श्रीमती रजिया सुल्ताना जो 'नारी शक्ति अवार्ड हासिल करने नई दिल्ली गए हुए थे, की तरफ़ से यह अवार्ड उनकी बहु जैनब को अवार्ड  देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्तियां करने वाली महिलाओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती परनीत कौर और ज़ी पंजाब हरियाणा हिमाचल के संपादक श्री दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। सम्मान हासिल करने वाली महिलाओं में विधायिका प्रो. बलजिन्दर कौर और श्रीमती सरबजीत कौर माणूंके, ओलंपियन हरवंत कौर, डी.एस.पी सकींग आँचल ठाकुर, मनिंदरजीत कौर, करिश्मा अग्रवाल, सुरिंदर कौर, सुखपाल कौर, राजवंत कौर, परमजीत कौर, सुनदा शर्मा, ऋचा अग्रवाल, सुनीता रौंगता, भावना ग्रोवर और डा.प्रभजोत कौर शामिल थे।

 

Tags: PARNEET KAUR , Aruna Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD