Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अकेला कप्तान काफी नहीं, जीत के लिए टीम को अच्छा खेलना होगा : गौतम गंभीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Mar 2018

Last updated on: Mar 07, 2018, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान चुने जाने के बाद गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि मैच में जीत के लिए अकेले कप्तान काफी नहीं होता, बल्कि पूरी टीम को अच्छा खेलना होता है। कोलकाता नाइट राइडर्स को एक कप्तान के तौर पर दो आईपीएल खिताब जिताने वाले गंभीर ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सात साल बाद दिल्ली टीम के कप्तान के तौर पर अपनी वापसी पर किए गए सवाल के जवाब में यह बात कही। गंभीर का कहना है कि जीत की राह केवल कप्तान के नेतृत्व से नहीं बल्कि टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बनती है। कोलकाता ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता। जहां तक दिल्ली की बात है, तो वह पिछले पांच संस्करणों में प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर पाई है। ऐसे में सात साल बाद फिर गंभीर के कप्तान बनने से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इस पर गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "एक इंसान से कोई बदलाव नहीं आता। एक कप्तान के तौर पर मैं टीम को अच्छे प्रदर्शन की ओर ले जा सकता हूं, लेकिन जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन करना होगा। मेरा मानना कि जितनी अच्छी टीम होगी, उतना बेहतर कप्तान होगा।"गंभीर ने कहा कि टीम के हर खिलाड़ी के प्रदर्शन के लिए एक कप्तान सही परिस्थिति का निर्माण कर सकता है। जहां, तक उम्मीदों की बात है तो हर टीम से उम्मीदे हैं। कोलकाता का कप्तान बनने पर भी सबकी उम्मीदें यहीं होतीं। टीम की रचना के बारे में गंभीर ने कहा, "इस मामले पर मैं और फ्रेंचाइजी एक ही राय रखते हैं। नीलामी से पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ और मैंने कुछ चीजों पर चर्चा की थी।"

 

Tags: Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD