Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

भारतीय टीम का आंकलन अभी जल्दबाजी होगी : सौरव गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2018

Last updated on: Mar 03, 2018, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम को अधिक समय देने की आवश्यकता है, तभी उनकी तुलना भारत की पिछली टीमों से हो सकती है। सीएनएन-न्यूज 18 ने शनिवार को गांगुली के हवाले से बताया, "दो पीढ़ियों की तुलना करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन हर पीढ़ी ने गावस्कर, कपिल देव, तेंदुलकर जैसे चैंपियन दिए हैं और मैं समझता हूं कि कोहली इस पीढ़ी के चैंपियन है। तुलना करने पहले भारतीय टीम की इस पीढ़ी को सात से आठ वर्षो तक का समय देने की आवश्यकता है क्योंकि हम 15 साल खेलने के बाद गांगुली, द्रविड़ यो सचिन बन पाए थे।"सौरव गांगुली ने कहा, "कोहली और धोनी 10 से 11 वर्ष खेले हैं लेकिन रहाणे, रोहित या मुरली विजय को अभी चार या पांच ही हुए हैं। मैं उन्हें अभी थोड़ा अधिक समय देता और फिर उनकी तुलना करता। मेरी पीढ़ी की मुख्य विशेषता यह थी कि उस समय सहवाग, द्रविड़, सचिन, लक्ष्मण, गांगुली, हरभजन, कुंबले जैसे खिलाड़ी थे। वे 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके थे जो यह दर्शाता है कि वे बेहतरीन खिलाड़ी थे।"उन्होंने कहा, "एक स्तर पर लंबे समय तक खेलने से पता चलता है कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। एक बार यह लड़के उस स्तर तक पहुंच जाएं तो तुलना करना आसान हो जाएगा।"

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD