Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पुष्पकृषि उद्यमियता क्षेत्र फल फूल रोजगार पैदा कर रहा है- जावेद मुस्तफा मीर

विभाग को अधिक जीवंत बनाकर बदलाव पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 27 Feb 2018

Last updated on: Feb 27, 2018, 00:00 IST

पुष्पकृषि मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने कहा कि पुष्पकृषि राज्य का उभरता उद्यमियता क्षेत्र है तथा उन्होंने किसानों और युवाओं को इसके लाभों के बारे में बताने के अतिरिक्त पुष्पकृषि को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए बल दिया है। मंत्री ने यह बात आज पुष्पकृषि विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।पुष्पकृषि राज्यमंत्री प्रिया सेठी भी बैठक में उपस्थित थीं।बैठक को सम्बोधित करते हुए जावेद मुस्तफा मीर ने पुष्पकृषि उद्योग के महत्व पर रोशनी डाली तथा कहा कि यह एक तीव्र विकास उद्योग के रूप में उभरा है। उन्होंने इस क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रयोग कर पुष्पकृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। मंत्री ने पार्कों तथा बगीचों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने सम्बंधितों को पार्कों की निगरानी, रखरखाव के लिए जिला स्तर पर विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के अतिरिक्त पुष्पकृषि  क्षेत्र के अंतर्गत योजनाओं के लाभों से सम्बंधित जागरूकता शिविरों तथा कार्यशालाओं का आयोजन कर युवाओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिये।बैठक में बताया गया कि लगभग 1000 कनाल भूमि पर 310 पार्क तथा बगीचे हैं जिनका जम्मू संभाग में पुश्पकृषि विभाग द्वारा रखरखाव किया जा रहा है। मंत्री ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढावा मिलेगा। उन्होंने भौर कैम्प क्षेत्र में एक नया पार्क बनाने के निर्देश भी दिये।मंत्री ने यह भी बताया कि इस विभाग को अधिक जीवंत बनाने के लिए शीघ्र ही कदम उठाये जाएंगे जिससे केवल पार्कों तथा बगीचों का विकास ही नहीं बल्कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने में भी सहायता होगी।पुष्पकृषि निदेशक जम्मू बबिला रकवाल, अतिरिक्त सचिव एस.एस. सम्याल, परियोजना निदेशक बाग-ए-बाहु, पुश्पकृषि संयुक्त निदेशक जम्मू, पुष्पकृषि जिला अधिकारियों के अतिरिक्त विभाग के अभियंता बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Javid Mustafa Mir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD