Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

शिवालिक एन्क्लेव के लोगों ने सोसायटी के बिल्डर पर बुनियादी सहुलियतें मुहैया ना करवाने के लगाए आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 24 Feb 2018

Last updated on: Feb 24, 2018, 00:00 IST

लांडरा-खरड़ रोड पर बने शिवालिक एन्क्लेव के निवासियों ने सोसायटी के बिल्डर पर बुनियादी सहुलियतें मुहैया ना करवाने के आरोप लगाए हैं। मोहाली प्रैस क्लब में आज की प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान शिवालिक एन्क्लेव के इक्ट्ठे हुए निवासियों ने कहा कि वर्ष 2001 में शिवालिक साइट प्लॉनर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूडा प्रमाणित कॉलोनी काटी गई थी जिसमें 120 प्लॉट है जिनमें 35 घरों में लोगों बसे हुए हैं। इलाका निवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के निर्माण के समय बिल्डर अमनदीप सिंह हीरा द्वारा कॉलोनी में बुनियादी सहुलियतें देने के बड़े-बड़े वायदे किए गए थे परंतु जब उनके द्वारा यहां प्लॉट खरीद कर रहना शुरु किया तो उनको बुनियादी सहुलियतों से वंचित कर दिया गया। इलाका निवासी प्रभजोत कौर ढिल्लों ने आगे बताया कि इस कॉलोनी को खरड़-लांडरा के साथ 30 फुट चौड़ी सड़क के साथ जोड़ा हुआ था परंतु 2014 में सड़क (रास्ता)उखाड़ दिया गया। उसके कुछ समय बाद सीवरेज प्लॉट भी अधर में छोड़ दिया जिसका ढांचा आज भी सड़क पर ही पड़ा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज का सारा गंद ओवरफ्लो होकर खाली प्लॉटों में इक्ट्ठा होकर तालाब का रुप धारण कर चुका हे। यही नहीं उन्होंने कहा कि कॉलोनी में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों को भी उतार लिया गया जिसकी शिकायत इलाका निवासियों द्वारा 12 सितंबर 2014 को पुलिस को दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है वह भी पूरी तरह काम नहीं कर रहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कॉलोनी में पीने वाले पानी का ना पंप है ना वाटर टैंक। पानी की सप्लाई शिवालिक सिटी से आ रही और जिस पाइप के जरिए पानी की सप्लाई आ रही है वह गंदे नालों के जरिए कॉलोनी के साथ जोड़ी हुई है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कॉलोनी में स्कूल, हैल्थ सेंटर व कम्युनिटी सेंटर के लिए प्लॉट छोड़े गए हैं पर बिल्डर ने कुछ भी नहीं बनाया। दूसरी तरफ लोगों ने कहा कि उनको कुछ दिन पहले ही कमेटी के ईओ संदीप तिवाड़ी से पता चला कि कॉलोनी 9 दिसंबर 2011 में कमेटी ने टेक ओवर कर लिया है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि नगर काउंसिल व बिल्डर ने मिलकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने सरकार व संबंधित विभागों से इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस साजिश में जिसकी भी शमुलियत पाई जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कॉलोनी को बुनियादी सहुलितें मुहैया करवाई जाएं। इस मौके प्रभजोत कौर ढिल्लों, गुरबचन सिंह, एस.एल.कौशल, शेर सिंह, भाद्ववाज, सुरिंद्र कौर, संगीता कौशल के अलावा कॉलोनी के अन्य लोग हाजिर थे। 

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD