Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

नरेंद्र मोदी ने जस्टिन टड्रो को गले लगाकर स्वागत किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Feb 2018

Last updated on: Feb 23, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में कनाडाई समकक्ष नरेंद्र मोदी को गले लगाकर स्वागत किया। मोदी द्वारा ट्रूडो का गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार का रवैया कनाडाई प्रधानमंत्री के प्रति उदासीन है। टड्रो अपनी पत्नी सोफी और बच्चों जेवियर, एला-ग्रेस और हाड्रियन के साथ जैसे ही कार से राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उतरे, मोदी ने उनसे (ट्रूडो) हाथ मिलाया और फिर गले लगा लिया।कनाडाई प्रधानमंत्री के 17 फरवरी को भारत आने के बाद से चुप्पी साधे मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को कहा कि उन्हें शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक का इंतजार है।मोदी ने ट्वीट कर कहा था, "मैं दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनकी (ट्रूडो) गहरी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।"मोदी ने गुरुवार को ट्रूडो की बेटी एला-ग्रेस की मजाकिया ढंग से कान ऐंठते हुए तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में ट्रूडो मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर मोदी के 2015 में कनाडा दौरे की है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं खासकर उनके बच्चों जेवियर, एला-ग्रेस और हाड्रियन से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"कनाडाई प्रधानमंत्री भारत की सप्ताह भर की यात्रा के दौरान अब तक आगरा, अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर का दौरा कर चुके हैं।हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास देखने को मिली है, क्योंकि कनाडा स्वतंत्र खालिस्तान की मांग करने वाले अलगाववादियों के प्रति नरम रुख दिखाई देता है।वहीं, स्थिति गुरुवार को तब और विवादास्पद हो गई जब कनाडा उच्चायोग ने ट्रूडो के सम्मान में होने वाले रात्रि भोज में खालिस्तानी अलगाववादी जसपाल अटवाल को निमंत्रण दिया था।हालांकि, बाद में उच्चायोग ने इसे रद्द कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि कनाडाई पासपोर्ट धारक अटवाल को वीजा कैसे जारी किया गया।ट्रूडो ने बाद में कहा कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। अटवाल को निमंत्रण नहीं दिया जाना चाहिए था।इस द्विपक्षीय सम्मेलन के मद्देनजर दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है। 

 

Tags: Narendra Modi , Justin Trudeau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD