Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

ग्लोबल टी-20 कनाडा को मिली आईसीसी की स्वीकृति

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

कनाडा की अपनी पहली घरेलू टी-20 लीग ग्लोबल टी-20 कनाडा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति से क्रिकेट कनाडा काफी खुश है। गुरुवार को एक राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की गई। इस लीग की शुरुआत इसी साल जुलाई में होगी। इस लीग की अवधारणा, प्रणाली और प्रबंधन मर्करी ग्रुप ने देश में आधिकारिक क्रिकेट निकाय-क्रिकेट कनाडा के साथ मिलकर किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने भारत दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान, एक बल्ले पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रूडो ने ग्लोबल टी-20 कनाडा को शुभकामनाएं दीं।इस लीग में छह टीमें होंगी, जिनके मैच टोरंटो के टोरंटो क्रिकेट स्केटिंग एवं कर्लिग क्लब, सनीब्रुक पार्क, माप्ले लीफ क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। लीग में हिस्सा लेने वाली हर टीम में कनाडा के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।इस मौके पर क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष रणजीत सैनी ने कहा, "इस लीग में कनाडा में खेले जाने वाले क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने की क्षमता है। यह एक बड़ी चुनौती है और क्रिकेट कनाडा एक सफल लीग के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लीग न केवल एक बड़ी प्रतियोगिता होगी, बल्कि इससे कनाडा के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।" 

 

Tags: Justin Trudeau , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD