Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री ने ठाकुर राम सिंह की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय सेमीनार में की शिरकत

इतिहासकार की जयंती को हर वर्ष मनाने के दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नेरी (हमीरपुर) , 16 Feb 2018

Last updated on: Feb 16, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर जिले के नेरी में महान इतिहासकार ठाकुर राम सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी एवं सेमीनार में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह एक महान प्रेरक तथा बुद्धिजीवी थे जिन्होंने देश के ऐतिहासिक तथ्यों के संरक्षण, संग्रहण, पुर्नस्थापना तथा पुनर्लेखन में बहुमूल्य योगदान दिया। सेमीनार का आयोजन भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ठाकुर जगदेव चन्द अनुसंधान संस्थान में किया गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के साहित्यकार ठाकुर राम सिंह ने भारतीय इतिहास संकलन योजना का नेतृत्व करते समय एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा उनके द्वारा किया गया अनुसंधान देश की प्राचीन कलाकृतियों तथा वास्तविक इतिहास पर आधारित था।उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग इतिहास लिख पाते हैं, जबकि अन्य लोग इतिहास बनाते हैं तथा कुछ लोग स्वंय इतिहास बन जाते हैं। ठाकुर राम सिंह इन महान हस्तियों में से एक थे।उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह ने अनेक इतिहासकारों, शोधकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को देश के वास्तविक इतिहास को दर्शाने के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। ठाकुर राम सिंह ने देश के विभिन्न भागों में इस कार्य को पहुॅचाया तथा वह अनेक शोधकर्ताओं, इतिहासकारों तथा बुद्धिजीवियों को इस विचारधारा से जोड़ने में कामयाब रहे। भारतीय इतिहास में अनुसंधान की पहल करने तथा शुद्धि करने में अहम भूमिका निभाने के लिए ठाकुर राम सिंह को सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि ठाकुर राम सिंह ने वैवस्तार मानवांतर में मानव सृजन, सामाजिक प्रणाली, सिकंदर का आक्रमण तथा जम्मू क्षेत्र में उसकी मृत्यु विषयों पर चार राष्ट्रीय सेमीनारों का आयोजन हिमाचल प्रदेश में करवाया था, जिससे उनके क्रांतिकिरी अनुसंधान तथा लेखन का प्रमाण मिलता है।उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिह की प्रेरणा तथा अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के प्रयासों के फलस्वरूप नेरी में ठाकुर जगदेव चन्द स्मारक अनुसंधान संस्थान स्थापित किया गया है तथा ठाकुर राम सिंह इस संस्थान के संस्थापक व संरक्षक थे। इस संस्थान में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं आरम्भ की गई है।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ठाकुर राम सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की तथा स्वर्गीय लाल चन्द प्रार्थी, डा. वाई एस. परमार, पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम तथा अन्य महान हस्तियों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर राम सिंह की जयंती को हर वर्ष मनाया जाएगा तथा सुझाव दिया कि उन पर एक पुस्तक भी निकाली जाएगी जिसे पाठशालाओं के पुस्तकालयों में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंनें संस्थान को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया।भाषा, कला तथा संस्कृति विभाग की सचिव पूर्णिमा चौहान ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये तथा मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि ठाकुर राम सिंह की जयंती को अब हर वर्ष मनाया जाएगा ।हमीरपुर के उपायुक्त एवं पूर्व सैनिक निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री राकेश प्रजापति ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रूपये का चैक भेंट किया।बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री श्री अनिल शर्मा, पंचायती राज मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर, विधायकगण, नेरी अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष श्री विजय मोहन पुरी, राष्ट्रीय स्वंय संघ के राज्य सचिव (प्रान्त कार्यवाहक) श्री किस्मत कुमार, लेखकगण, कवि तथा संस्थान से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD