Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सानिया मिर्जा को भारत में इंफ्रास्टक्चर की कमी का दुख

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Feb 2018

Last updated on: Feb 14, 2018, 00:00 IST

पिछले तकरीबन एक दशक से सानिया मिर्जा भारतीय महिला टेनिस की सबसे बड़ी हस्ती बनकर उभरी हैं, लेकिन युगल मुकाबलों की पूर्व नंबर-1 इस खिलाड़ी ने देश में सुविधाओं और इंफ्रास्टक्चर की कमी पर अफसोस जताया है। महिला टेनिस में कई खिलाड़ियों के आने के बाद भी कोई भी खिलाड़ी सानिया के बराबर तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई खिताब अपने नाम किए हैं और अपना लोहा मनवाया है। छह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सानिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारे पास अच्छा तंत्र नहीं है। अगर छह साल का लड़का या लड़की रैकेट पकड़ना चाहती है तो उसे पता नहीं होता कि क्या करना है। सिर्फ अनुमान लगाया जाता है। यह ट्रायल एंड एरर की तरह है तभी हम 20 साल में एक चैम्पियन निकाल पाते हैं। अगर हमारे पास अच्छा तंत्र होता तो हम हर दो साल में चैम्पियन निकालते।"उन्होंने कहा, "टेनिस दूसरे खेलों की तुलना में काफी मुश्किल खेल है। मेहनत के लिहाज से नहीं बल्कि पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिहाज से। कई लोग आर्थिक मदद के बिना बीच में ही रुक जाते हैं।"बकौल सानिया, "मैं किसी दूसरे खेल को कम साबित नहीं करना चाहती, मैं सिर्फ कह रही हूं कि टेनिस वैश्विक खेल है, जिसे 200 देश खेलते हैं।

"उन्होंने कहा, "52 टूर्नामेंट होते हैं। हर सप्ताह एक टूर्नामेंट जहां आप खेल सकते हो। खासकर वहां से आकर भी जहां अवसंरचना नहीं है।"इस समय घुटने की चोट से जूझ रहीं सानिया ने हाल ही में फेडरेशन कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहाना की है। भारतीय फेड कप टीम में अंकिता रैना, करमान कौर थांडी, प्रंजला यादलापल्ली और प्रथना थाम्बोरे थीं। सानिया ने इन सभी की तारीफ के साथ ही कहा कि किसी न किसी को आगे आना होगा। सानिया ने कहा, "मैंने कई वर्षो से इन लड़कियों को देखा है। यह काफी अच्छा खेलती हैं। यह सभी काफी प्रतिभाशाली और मेहनती हैं, लेकिन बात एक कदम आगे आने की है।"उन्होंने कहा, "अंकिता ने फेड कप में कुछ अच्छी रैलियां जीतीं। उन्होंने शीर्ष-100 में शामिल खिलाड़ी को मात दी। इससे आपको उम्मीद मिलती है, लेकिन हम उस खिलाड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जो अगला कदम उठाए और अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।"उन्होंने कहा, "मैं हमेशा नहीं खेलने वाली हूं। इसलिए किसी न किसी को महिला टेनिस को आगे ले जाना है जो पिछले 20 वर्षो में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। हम वहां नहीं जाना चाहते जहां हम पहले थे।"देश की अग्रणी स्वास्थ्य बीमा कम्पनी मैक्स बूपा ने सानिया को मंगलवार को अपनी 'हर दिन उपयोगी डिजिटल स्वास्थय' बीमा योजना-मैक्स बूपा गो-एक्टिव का पहला सदस्य बनाया है।

 

Tags: Sania Mirza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD