Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

जम्मू हमले के लिए पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा : निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 12 Feb 2018

Last updated on: Feb 12, 2018, 00:00 IST

भारत ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू शहर में स्थित सुंजवान सैन्य शिविर पर किए गए हमले का खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए, और एक नागरिक की मौत हो गई। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पाकिस्तान को इस दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।"सीतारमण सुंजवान सैन्य शिविर का जायजा लेने जम्मू में थीं। इस शिविर पर हथियारबंद तीन आतंकवादियों ने शनिवार तड़के धावा बोल दिया था। आतंकवादियों ने जूनियर कमीशंड अधिकारियों के आवासीय क्वोर्टर्स में घुसकर सो रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और बम बरसाए। तीनों आतंकवादियों को मारे जारे के बाद सोमवार सुबह अभियान समाप्त हो गया। सीतारमण ने कहा कि चौथा व्यक्ति संभवत: गाइड था, जो सैन्य शिविर के अंदर नहीं गया था।सीतारमण ने कहा कि तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी थे और उनके सूत्रधार सीमापार बैठे जैश-ए-मोहम्मद के सरगना थे। 

उन्होंने कहा, "छावनी और उससे लगे इलाके की जनसांख्यिकी से संकेत मिलता है कि आतंकवादियों को संभवत: स्थानीय लोगों का समर्थन प्राप्त था।"सीतारमण ने जोर देकर कहा कि आतंकी हमले में जैश की संलिप्तता के सबूत पाकिस्तान को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को सबूत सौंपना एक सतत प्रक्रिया है। यह बार-बार साबित करना पड़ेगा कि वे जिम्मेदार हैं।"इसके पहले रक्षामंत्री ने सैन्य शिविर का हवाई सर्वेक्षण किया और जम्मू शहर में सेना अस्पताल का दौरा किया, जहां हमले में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों ने शनिवार तड़के सुंजवान स्थित सैन्य शिविर पर हमला बोल दिया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए और एक नागरिक भी मारा गया। हमले में 10 अन्य लोग घायल हो गए।सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकवादियों को भी मार गिराया।

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD