Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अवधि 5 साल तक बढ़ाई गई, सदन ने विधयेक पारित किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 10 Feb 2018

Last updated on: Feb 10, 2018, 00:00 IST

विधान सभा ने आज जम्मू व कश्मीर राज्य पिछड़ा वर्ग अधिनियम, 1997 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पारित किया जिसका उद्देश्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की अवधि का पांच साल तक के विस्तार करना था।इस विधेयक को समाज कल्याण मंत्री सजाद गनी लोन ने सदन में पेश किया था।संशोधन विधेयक को पेश करने के उद्देश्य और कारणों को समझाते हुए,  मंत्री ने कहा कि यह देखा गया है कि अध्यक्ष और सदस्यों की अवधि समाप्त होने पर, आयोग काफी समय तक गैर-कार्यात्मक रहता है। उन्होंने कहा ‘आयोग के अध्यक्ष/ सदस्यों के रूप में नामांकित होने के लिए उपयुक्त व्यक्ति ढूंढना मुश्किल है, इस तथ्य के कारण कि उस व्यक्ति को जम्मू एवं कश्मीर राज्य में जाति/ पिछड़ा वर्ग संरचनाओं के ज्ञान से अच्छी तरह से वाकिफ होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस कठिनाई को दूर करने के लिए, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की अवधि का विस्तार 5 वर्ष तक करने के लिए उपयुक्त महसूस किया गया था।रवींद्र रैना, जीवन लाल, जीएम सरूरी, उस्मान अब्दुल मजिद, मुबारक गुल, विकार रसूल वानी, आर एस पठानिया, शाह मोहम्मद तांत्र, यावर अहमद मीर, अल्ताफ अहमद वानी, शक्ति राज परिहार, मोहम्मद शफी उड़ी, जावेद हसन बेग और सतपाल शर्मा सहित कई अन्य विधायक ने इस विधेयक का समर्थन किया।बाद में विधेयक ध्वनि मत से पारित किया गया।

 

Tags: Sajad Gani Lone

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD