Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पुराने वाहनों के बदलने के लिए सरकार ने ब्याज सहायता योजना पर विचार कर रही : प्रिया सेठी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 08 Feb 2018

Last updated on: Feb 08, 2018, 00:00 IST

पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने परिवहन राज्य मंत्री की ओर से जवाब देते हुए, आज ऊपरी सदन को सूचित किया कि पुराने वाहनों, जो निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुके है, के प्रतिस्थापन के लिए ब्याज अनुदान योजना पर सरकार विचार कर रही है। रणजीत सिंह खालसा के एक सवाल के जवाब में,  मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों के प्रतिस्थापन के लिए ब्याज सहायता योजना के लिए वित्त विभाग से मामला उठाया है। उन्होंने कहा ‘वित्त विभाग ने परिवहन विभाग को सलाह दी कि मसौदा ब्याज सहायता योजना को फिर से दोहराया जाए और इस योजना को बजट घोषणा 2017 के अनुसार कड़ाई से तैयार करे और योजना विकास एवं निगरानी विभाग के साथ इस मुद्दे को उठाएं।’ उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने सभी वाणिज्यिक वाहनों, जो 1 जुलाई, 2016 से दिसंबर 31, 2016 तक राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण सड़क पर खड़े रहे, को (माल/ यात्री) के टोकन कर से छूट देने के लिए 24-03-2017 को एसआरओ 139 जारी किया था। उन्होंने आगे कहा कि 2016 में अशांति के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली दो सूमो को विभागीय प्रशासन द्वारा प्रत्येक को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।

अन्य प्रश्नों के जवाब में उन्होंने बताया कि केवल उन वाहनों पर राष्ट्रीय परमिट और अस्थायी अनुमति (अन्य राज्यों से संबंधित) और राज्य सड़क परिवहन अंडरटेकिंग के यात्री वाहनों के साथ जो जम्मू-कश्मीर के साथ संपार्शि्वक समझौते को कानून के प्रावधानों के अनुसार राज्य में चलने की अनुमति है।उन्होंने कहा ‘सभी अवैध बसों राज्य में कहीं भी पकड़ी जाती हैं तो, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के प्रावधानों के तहत चेकिंग दस्ते द्वारा चलान/ जुर्माना लगाया जाता है।’’मंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग की जांच और निगरानी करने के लिए, मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने राज्य के सभी आरटीओ /एआरटीओ को ओवरलोडेड माल वाहनों से अतिरिक्त वजन कासमान उतारने के लिए निर्देश जारी किए हैं और मोटर वाहन अधिनियम को लागू करने में एमवीडी को आवश्यक सहयोग देने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग, उत्पाद शुल्क विभाग और आईजीपी (आवागमन) सहित अन्य विभागों से अनुरोध किया गया है।

 

Tags: Priya Sethi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD