Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

बायोपिक के लिए खुलकर बात करने में थोड़ा समय लगेगा : सानिया मिर्जा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2018

Last updated on: Feb 04, 2018, 00:00 IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना है कि बायोपिक फिल्म को लेकर एक निजी शख्सियत होने के नाते वह अपने जीवन के बारे में बात करने के लिए समय लेंगी। सानिया से जब पूछा गया कि क्या वह बड़े पर्दे पर अपनी जिंदगी के सफर को देखने में सहज हैं तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, "इस बारे में काफी बातें हो रही हैं, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है, लेकिन जब ऐसा होगा..एक निजी शख्स होने के नाते मुझे अपने और अपने जीवन के बारे में खुलकर बात करने में थोड़ा समय लगेगा।"करण जौहर के चैट शो में निर्देशक रोहित शेट्टी ने सानिया मिर्जा के ऊपर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी। पद्म भूषण से नवाजी जा चुकीं सानिया ने इस बारे में कहा, "मैंने कुछ लोगों को यह बात करते देखा और सुना है कि वे मेरे जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। उन लोगों के साथ हमारी बातचीत चल रही है।"राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित की जा चुकीं सानिया से जब पूछा गया कि पर्दे पर कौन उनके किरदार को अच्छे से निभा सकता है तो उन्होंने कहा, "जहां तक मेरे किरदार को निभाने का सवाल है, मुझे लगता है कि यह कई चीजों पर निर्भर है क्योंकि देश में कई बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि उनमें से अधिकांश किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं और किरदार को वास्तव में अच्छे से निभा सकती हैं, तो हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा।

"कई खिलाड़ियों पर फिल्में बन चुकी हैं और बन रही हैं। हालिया उदाहरण बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के ऊपर बन रही फिल्म है। अमोल गुप्ते की इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगा। सानिया ने लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट-2018 के चौथे दिन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया। डिजाइनर ने पिंक 'द नेवी ब्लू ऑफ इंडिया' नाम का ब्राइडल परिधान संग्रह पेश किया। सानिया को कई लोग बेहतर ड्रेस पहनने वाली खिलाड़ी मानते हैं. इस बारे में सानिया का कहना है कि वह बस वहीं ड्रेस पहनती हैं, जिसमें सहज महसूस करती हैं। उनके लिए यह बात बहुत मायने रखती है। यह पूछे जाने पर कि क्या आलोचनाओं से वह परेशान होती है, तो उन्होंने कहा, "हमेशा नहीं, लेकिन हम कुछ स्तरों पर सचेत रहते हैं और कई सोशल मीडिया वेबसाइट हैं, जिन पर हम हर दिन जो पहनते हैं उस बारे में बहुत कुछ कहा जाता है। मैं उन्हें कभी-कभी पढ़ती हूं, लेकिन चाहे अच्छा हो या बुरा हो हमेशा दिल पर नहीं लेती।"

 

Tags: Sania Mirza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD