Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

इंडो ग्लोबल कालेजिस में पंद्रहवीं वार्षिक एथलीटिक मीट का आयोजन

हर विद्यार्थी को सफल जीवन लिए खेलों को अपने जीवन का अहम अंग बनाना आवश्यक: चेयरमैन सुखदेव सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 03 Feb 2018

Last updated on: Feb 03, 2018, 00:00 IST

इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस में  पंद्रहवीं वार्षिक एथलीटिक मीट का आयोजन किया गया। इस वार्षिक एथलीटिक मीट का उद्घाटन नीलम सिंगला चेअरपर्सन , इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस ने किया, जबकि चेयरमैन सुखदेव सिंगला मुख्यातिथी के तौर पर शामिल हुए। राष्ट्रीय सनूकर चैंपियन सुमित तलवार ख़ास मेहमान थे।मुख्यातिथियों द्वारा खेलें शुरू करने की हरी झंडी मिलने के पश्चात ग्रुप के कंप्यूटर साईंस, इलैक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट के बीच विभिनन ईवेंट्स के मुकाबले शुरू हुए। रस्साकशी का लड़कों का फ़ाईनल मुकाबला डिप्लोमा और आरकीटैकट विभाग  में हुआ जिस में जीत डिप्लोमा विभाग  के हिस्से आई। जब कि लड़कियों के रस्साकशी के मुकाबले इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर विभाग में हुए जिस में आर्किटेक्चर विभाग विजेता रहा। जब कि सिवल विभाग ने अपनी बेहतरीन पेशकारी करते हुए मार्च के पास्ट में पहली पोजि़शन हासिल की। 400 और 800 मीटर दौड़ में नीमा शिरपा ने पहली पोजि़शन हासिल की। 100 और 200 मीटर दौड़ में सिवल विभाग के आकाश ने बाज़ी मारी। लड़कियों की कैटागरी में मोनिका और साक्षी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहली पोजि़शन हासिल की। इशांन ने शार्ट पुट , नीमा  शिरपा ने जैवलिन थरोय में पहली जगह जीती। जब कि कबड्डी में डिप्लोमा विभाग की टीम विजेता रही।इस अवसर पर चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक विद्यार्थी की अच्छी पर्सनेलिटी बनाने के साथ साथ साकारात्मक सोच बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को अपने जीवन का अहम अंग बनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। 

 

Tags: Indo Global Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD