Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

 

नफरत के लिए समाज में कोई जगह नहीं : पी.सतशिवम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 26 Jan 2018

Last updated on: Jan 26, 2018, 00:00 IST

केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम ने शुक्रवार को कहा कि राजनीतिक व सांप्रदायिक नफरत और आतंकवाद के लिए किसी लोकतांत्रिक समाज में कोई जगह नहीं है। सतशिवम ने सेंट्रल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह पर अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों से राज्य की छवि को धूमिल करने वाले कार्यो से बचने का भी आग्रह किया।उन्होंने कहा, "हमें उन क्षेत्रों के बारे में सोचने की जरूरत है, जहां सुधार की आवश्यकता है। हम अपने युवाओं की राजनीतिक व सांप्रदायिक लड़ाई का शिकार होने वाली प्रवृत्ति से अशांत हो जाते हैं।"सतशिवम ने कहा, "इसमें कथित तौर पर कुछ लोगों का देश व इससे बाहर आतंकवादी संगठनों में भागीदारी करना ज्यादा निराशाजनक है।"राज्यपाल ने कहा, "यह सच है कि हमारे संविधान ने हमें मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं दी हैं, जो किसी भी संकट से सुरक्षा करने में कारगर हैं, लेकिन हमारे सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले कार्यो के खिलाफ हमें हमेशा निगरानी रखनी चाहिए।"सतशिवम ने कहा, "हमें विश्वास है कि हम एकजुट होकर, अपने चरित्र, कठिन परिश्रम, भागीदारी व प्रतिबद्धता से मजबूत, समृद्धिशाली, ज्यादा ताकतवर भारत का निर्माण करेंगे।"मुख्यमंत्री पिनरई विजयन व कई उच्च पदस्थ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।विजयन के कैबिनेट सहयोगियों ने 13 जिला मुख्यालयों में सलामी ली। इसके अलावा राज्य भर के केंद्रीय, निजी संगठनों में भी तिरंगा फहराया गया।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पलक्कड़ के एक सीबीएसई स्कूल में तिरंगा फहराया, जबकि राज्य सरकार ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया था कि यह काम संस्था के प्रमुख या निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाना चाहिए।इस कार्यक्रम में शीर्ष भाजपा व आरएसएस के नेताओं ने भी भाग लिया।हालांकि, सीबीएसई स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि सीबीएसई स्कूल प्रत्यक्ष तौर पर राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत नहीं आते हैं।भागवत ने बीते साल स्वतंत्रता दिवस पर राज्य सरकार की सहायता वाले एक स्कूल में तिरंगा फहरा कर विवाद पैदा कर दिया था।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD