Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

माकपा की केंद्रीय समिति ने कहा, कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 21 Jan 2018

Last updated on: Jan 21, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति ने रविवार को बहुमत से अपने मसौदे के राजनैतिक संकल्प में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के चुनावी गठबंधन से इनकार कर दिया, हालांकि महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि अंतिम निर्णय अप्रैल माह में हैदराबाद में आयोजित पार्टी सम्मेलन में लिया जाएगा। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य काम भाजपा सरकार को केंद्र से और उसकी नीतियों को पराजित करना है, जिन्होंने भारत और उसके लोगों पर 'अप्रत्याशित हमलों' को लागू किया और बेवजह बोझ बढ़ाया। येचुरी ने कहा कि चुनावी रणनीति का निर्णय चुनावों के समय राज्यों द्वारा होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खतरे से निपटने के लिए, केंद्रीय समिति ने सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों से एक साथ जुटने का आह्वान किया। केंद्रीय समिति ने रविवार को अपना तीन दिवसीय सत्र संपन्न किया है। उन्होंने कहा, "केंद्रीय समिति द्वारा अपनाए गए मसौदा राजनैतिक संकल्प के अनुसार 55-33 वोटों के साथ उचित चुनाव रणनीतियों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे भाजपा के खिलाफ लोकप्रिय वोटों को इकठ्ठा करना सुनिश्चित किया जा सकेगा।"कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर येचुरी ने कहा, "पोलित ब्यूरो के मसौदे के संशोधित रूप को केंद्रीय समिति ने अपनाया है। मसौदे के अनुसार, कांग्रेस के साथ कोई आपसी समझ या चुनावी गठबंधन नहीं होगा।"

उन्होंने कहा, "2002 के बाद से, हमने हमेशा कहा है कि कांग्रेस के साथ कोई चुनावी मोर्चा या गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि वह भारतीय शासक वर्गो के हित का प्रतिनिधित्व करती है।"पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान माकपा नीत वाम मोर्चा द्वारा कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में याद दिलाने पर येचुरी ने कहा कि चुनावी रणनीतियां चुनाव रणनीतियां होती हैं, लेकिन यहां पर लिया गया राजनीतिक संकल्प अगले तीन वर्षो के लिए पार्टी की राजनीतिक और रणनीतिक नीति का निर्धारण करेगा जो पार्टी कांग्रेस द्वारा अंतिम निर्णय के आधार पर होगा। पार्टी के आंतरिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय समिति के प्रस्ताव ने पार्टी के पूर्व महासचिव प्रकाश करात और उनके वफादारों की एक और जीत तय कर दी है। यह सभी कांग्रेस की नव-उदारवादी और पूंजीवादी नीतियों के प्रति स्नेह के कारण पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन का सख्ती से विरोध कर रहे हैं।दूसरी ओर, येचुरी और उनके समर्थक भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ संभावित चुनावी गठजोड़ कर गठबंधन की वकालत कर रहे हैं। येचुरी के पास पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत है। केरल और त्रिपुरा इकाइयों ने इस मुद्दे पर करात का साथ दिया है।पार्टी करात और येचुरी समूह के रूप में दो अलग-अलग धड़ो में बंट गई है। पिछले साल बंगाल में दोनों पार्टियों ने एक सामरिक गठबंधन बनाया था, जिसमें माकपा पोलित ब्यूरो में करात समर्थक नेताओं का वर्चस्व देखने को मिला था। करात समर्थक नेताओं ने राज्य की पार्टी इकाई की यह कहते हुए निंदा की थी कि यह फैसला केंद्रीय समिति के अनुरूप नहीं है।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD