भारत के चुनाव कमिश्न की ओर से विधान सभा चुनावों के दौरान आई.टी. क्षेत्र में बेमिसाल कारगुजारी के लिए पंजाब राज्य को राष्ट्रीय अवार्ड-2017 के लिए चुना गया है। इस अवार्ड के तहित डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कम जिला चुनाव अफसर विपुल उज्जवल आई.ए.एस नई दिल्ली में 25 जनवरी को राष्ट्रीय वोटर दिवस पर राष्ट्रीय समारोह दौरान देश के मानयोग राष्ट्रपति से 'स्पैशल अवार्ड हासिल करेंगे। उनकी इस स्पैशल राष्ट्रीय अवार्ड के लिए सलैक्शन नवांशहर में तैनाती के समय विधान सभा चुनाव दौरान तैयार किए गए एंडरायड एैप ई.सी.आई एैप के लिए हुई है। इस एैप को उस समय मुख्य चुनाव कमिश्नर श्री नसीम जै़दी की ओर से जारी किया गया था। भारतीय चुनाव कमिशन की ओर से पंजाब सहित 7 राज्यों की चुनाव दौरान अलग अलग क्षेत्रों में बेमिसाल कारगुजारी के लिए नैश्नल अवार्ड -2017 के लिए सलैक्शन की गई है। इन में से 'स्पैशल नैश्नल अवार्डÓ श्रेणी के लिए 6 तथा जनरल नैश्नल अवार्ड श्रेणी के लिए भी देश के 6 अधिकारियों को यह मान प्राप्त हुआ है। पंजाब राज्य में आई.टी क्षेत्र में स्पैशल नैश्नल अवार्ड के लिए श्री विपुल उज्जवल, जनरल नैशनल अवार्ड के लिए डिप्टी कमिश्नर लुधियाना श्री रवि भगत आईएएस की सलैक्शन की गई है। जो 10 अन्य अधिकारियों की इस नैशनल अवार्ड 2017 के लिए सलैक्शन की गई है वे गुजरात, मनीपुर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा गोआ से संबंधित है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मोबाईल आई.टी युग होने के चलते गूग्गल प्ले स्टोर पर मौजूद इस एैप को डाऊनलोड करके भारत के चुनाव कमिशन से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा पिछली विधान सभा चुनाव से संबंधित प्रत्येक जानकारी जिस में चुनाव कमिशन के नोटिफीकेशन, उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए गए नामजदगी पत्र आदि सभी जानकारी भी मोबाइल पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ समय से मुख्य चुनाव कमिशन की ओर से अपनी वैब साइट पर जारी किए चुनाव नोटिफिकेशनों, राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों, अधिकारियों तथा आम जनता के लिए अहम जानकारियां तथा चुनाव संबंधी हर तरह की जानकारी मोबाइल एैप के रुप में उपलब्ध न होने के कारण आम लोगों, मीडिया, राजनीतिक पार्टियों तथा उम्मीदवारों को आने वाली मुश्किलों को खुद भी एक मोबाइल उपभोक्ता के तौर पर महसूस कर रहे थे। इस समस्या के हल के लिए यह ई.सी.आई एैप को विकसित करने का ख्याल उनके ध्यान में आया तथा उन्होंने आई.टी. माहिरों की सहायता से इस को अमली रुप दे कर तैयार किया। यह भी उल्लेखनीय है कि श्रीमति सोनाली गिरी आई.ए.एस जो कि श्री विपुल उज्जवल जी की धर्म पत्नी है, को भी 2014 में आई.टी. क्षेत्र में ही नैश्नल अवार्ड के तौर पर नवाजा गया था। इस के अलावा इन अधिकारियों की ओर से 2016 में गूग्गल टवायलैट लोकेटर एैप भी तैयार किया गया था जो आज पूरे भारत में चल रहा है और इस पर पूरे देश में अर्बन लोकल बाडी•ा की ओर से पब्लिक टवायलैट का डेटा अपलोड किया जा रहा है।
इस एैप को उस समय के भारत सरकार के अर्बन लोकल बाडी•ा मंत्री श्री वैंकइया नायडू की ओर से लांच किया गया था। डिप्टी कमिश्नर श्री विपुल उज्जवल ने होशियारपुर में एक निवेकली पहल करते हुए समर्पण प्रौजेक्ट को भी शुरु किया हुआ है जिस में करीब 10 हजार दानी सज्जन सदस्य बन चुके है। इस प्रौजेक्ट के द्वारा जिले के सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। रोजाना एक रुपये के हिसाब से साल के 365 रुपये दानी सज्जन की ओर से दान करके समर्पण में योगदान डाला जा रहा है। श्री विपुल उज्जवल की इस सोच के चलते दानी सज्जन आगे हो कर समर्पण के सदस्य बन रहे है। जिले में चल रही सांझी रसोई में भी लोगों की ओर से अपने तथा अपने पारिवारिक सदस्य जन्म दिन मनाने का रुझान उन्होंने ही अपनी बेटी तथा अपने जन्म दिन मना के किया था। आज जिले की सांझी रसोई पूरे पंजाब में मोहरी रोल अदा कर रही है और यहां हर रोज 10 रुपये में भर पेट पोष्टिक खाना मुहैय्या करवाया जा रहा है।