Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

गैर-विद्युतीकृत गांवों में 91,000 घरेलू सौर प्रकाश उपकरण उपलब्ध कराये गए: सज्जाद गनी लोन

जकेडा ने 54 मेगावाट रूफ टाप सौर पावर प्लांट स्थापित करेगा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 15 Jan 2018

Last updated on: Jan 15, 2018, 00:00 IST

समाज कल्याण, एआरआई एवं प्रशिक्षण व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सज्जाद गनी लोन ने आज सूचित किया कि सरकार ने एमएनआरई के दूरस्थ ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के तहत राज्य के गैर-विद्युतीकृत गांवों और गांवों के घरों में 91,000 घरेलू सौर प्रकाश उपकरणों का वितरण किया है।अजातशत्रु सिंह के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि जम्मू व कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी (जकेडा) 2018-19 में 54 मेगावाट सौर छत पावर प्लांटों को स्थापित करेगा। प्रधान मंत्री विकास पैकेज के तहत, सरकार ने 3,000 सौर स्ट्रीट लाइट सिस्टम स्थापित किए, जबकि 17,013 को क्षेत्रों को अंतिम रूप देने के बाद स्थापित किया जाएगा।मंत्री ने बताया कि एमएनआरई, भारत सरकार के तहत रूफ टाप सौर पीवी सिस्टम के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 70 प्रतिशत और सरकारी विभागों में 60 प्रतिशत सब्सिडी है।सज्जाद लोन ने बताया कि भारत सरकार केएमएनआरई, ने राज्य के लिए 100 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क को मंजूरी दे दी है और विभाग राज्य में संभावित स्थानों पर मेगा सौर परियोजनाओं के विकास के लिए टैरिफ आधारित बोली लगा रही है।नरेश कुमार गुप्ता के पूरक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार ने घरेलू सौर प्रकाश उपकरणों के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद राज्य के सभी जिला अस्पतालों में सौर छत बिजली संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।गिरधारी लाल रैना के पूरक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार जगती प्रवासी टाउनशिप में रहने वाले सभी वास्तविक लाभार्थियों के लिए सौर घरों के प्रकाश उपकरणों को प्रदान करेगी।

 

Tags: Sajad Gani Lone

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD