Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

वोटर को घर से बूथ तक ले कर जाने वाली कड़ी को मज़बूत करेगी पार्टी - भगवंत मान

'आप की सूबा स्तरीय बैठक में मान, खहरा, अमन अरोड़ा और प्रो. साधू सिंह हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 12 Jan 2018

Last updated on: Jan 12, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की सूबा स्तरीय बैठक पार्टी प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान की अध्यक्षता में आज चण्डीगढ़ में हुई। जिस में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा, फरीदकोट से संसद मैंबर प्रो. साधू सिंह, सूबा सह प्रधान और विधायक अमन अरोड़ा, विधान सभा में उप नेता बीबी सरबजीत कौर समेत पार्टी के विधायक, जिला प्रधानों और सूबा स्तरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। 'आप द्वारा जारी प्रैस बयान अनुसार बैठक में उपस्थित समूच्ची लीडरशिप ने सर्वसम्मती से प्रस्ताव पास करके दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब मामलों का इंचार्ज लगाने पर स्वागत किया गया। इस मौके सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि मनीष सिसोदिया जल्दी ही पंजाब के विधायकों, प्रांतीय नेताओं और जिला प्रधानों के साथ वन -टू -वन फीडबैक बैठकों का सिलसिला शुरू करने जा रहे हैं।इस मौके उपस्थित समूच्ची लीडरशिप द्वारा विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा के स्व. सरदारनी मोहेन्दर कौर के देहांत पर दुख जताते हुए 2 मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि भेंट की।बैठक दौरान पार्टी के भविष्य के प्रोगराम पर चर्चा उपरांत बूथ और ब्लाक स्तर की नियुक्तियां और सरगर्मियों के बारे में रूप रेखा बनाई गई। सूबा स्तर के सभी अधिकारियों को पहचान पत्र देने का भी फैसला लिया गया।

इस मौके संबोधन करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की बूथ स्तर तक मजबूती के लिए सूबा स्तरीय मुहिंम शुरु की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वोटर को बूथ तक ले कर जाने वाली कड़ी को मजबूत किया जायेगा। उन्होंने इस तरह की महीनावर मीटिंगें जोन, जिला और ब्लाक स्तर पर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अलग -अलग मुद्दों पर माहिर समितियां भी नियुक्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में 'आप के वलंटियरों और समर्थकों के साथ सत्ताधारी गुट  बेइन्साफी या धक्केशाही करती हैं तो पार्टी की तरफ से उसका मूंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष प्रोगराम के अंतर्गत पार्टी की तरफ से नाराज और हौसला गिरा चुके वलंटियरों और स्थानीय नेताओं को मना कर पार्टी की ताकत बढ़ाई जायेगी।इस मौके विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि बकाया रहते ढांचे को मैरिट के आधार पर जल्दी ही मुकम्मल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानी कर्जे समेत सूबे के ज्वलंत मुद्दों पर जमीनी गतिविधियां बढ़ाएंगे। इस मौके संसद मैंबर प्रौ. साधू सिंह और बीबी सरबजीत कौर माणूके ने भी संबोधन किया। 

 

Tags: Bhagwant Mann , Sukhpal Singh Khaira , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD