Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम आरम्भ किए जाएं : राज्यपाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 23 Dec 2013

Last updated on: Dec 23, 2013, 00:00 IST

राज्यपाल उर्मिला सिंह ने विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम आरम्भ करने की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि युवाओं को स्वरोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। इससे जहां युवा सही अर्थों में सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे, वहीं अन्यों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने में सक्षम होंगे। राज्यपाल आज चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पालमपुर की सीनेट की 20वीं बैठक को सम्बोधित कर रही थीं।राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र में अधिक अनुसंधान गतिविधियों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे जहां फसलों की किस्मों में सुधार होगा, वहीं पैदावार में भी बढ़ौतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने में वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने वैज्ञानिकों को किसानों को नवीनतम तकनीक के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अनुसंधान के निष्कर्षों को खेतों तक पहुंचाया जाना चाहिए।श्रीमती सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों से ऐसी वैकल्पिक फसलों को चिन्हित करने के लिए कहा जिन्हें बन्दर व अन्य जंगली जानवर नुक्सान न पहुंचा सकें। 

उन्होंने कहा कि ऐसी फसलें व्यवसायिक रूप से धन उपर्जन करने वाली होनी चाहिएं ताकि किसानों को बाजार में अच्छे दाम मिल सके।राज्यपाल ने किसानों को शिक्षित व जागरूक करने के लिए नियमित रूप से कार्यशाला आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे किसानों को कृषि उत्पादन इत्यादि बारे में नवीनतम तकनीक संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है और किसानों तक पहुंचने के लिए आधुनिक संचार साधनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों में दूरदर्शन व रेडियो किसानों को सूचना उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जबकि मोबाईल व इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग बेहतर संचार के लिए किया जा सकता है।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को नियमित रूप से बैठक आयोजित करने तथा संसाधन सृजित करने के लिए प्रभावी वित्तीय प्रबन्धन के निर्देश दिए।मुख्य संसदीय सचिव तथा सीनेट के सदस्य श्री सोहन लाल तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री रवि ठाकुर ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।विश्वविद्यालय के कुलपति डा. के.के. कटोच ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री दीपक सानन, राज्यपाल की सचिव श्रीमती अनिता तेगटा, राज्य सरकार तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD