Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

पिनराई विजयन का आरएसएस मुद्दे पर केरल के स्कूल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

पिनराई विजयन
पिनराई विजयन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 29 Dec 2017

Last updated on: Dec 29, 2017, 00:00 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को पलक्कड़ स्थित एक स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। स्कूल द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति देने पर कार्रवाई का यह आदेश दिया गया है। विजयन ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) को सरकार द्वारा संचाचित कर्नाकेयामेन स्कूल के हेडमास्टर और प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस से यह देखने के लिए भी कहा है कि क्या उन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है। राज्य सरकार की वित्तीय मदद से संचालित स्कूल से सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की उम्मीद की गई थी। यह भी बताया गया था कि 15 अगस्त के समारोह में कोई राजनीतिक हस्ती भाग नहीं ले सकती। जिला कलेक्टर और पुलिस ने करनाकेयामेन स्कूल के प्रबंधन को सूचित किया था कि सिर्फ जनप्रतिनिधि या संस्थान के प्रमुख ही ध्वजारोहण कर सकते हैं। 

जाहिर तौर पर स्कूल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्थकों का है और इसलिए उन्होंने भागवत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।केरल भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के महासचिव एम.टी. रमेश ने उस समय कहा था कि आरएसएस प्रमुख कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पल्लकड़ में थे और "आरएसएस कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और भागवत राजनेता नहीं हैं।"विजयन के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानेम राजशेखरन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि वे इस मामले से कानूनी तौर पर निपटेंगे। राजशेखरन ने कहा, "उस समय जो कुछ हुआ, उसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। उस दिन कई जगहों पर ऐसी ही घटनाएं घटित हुईं, लेकिन मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सिर्फ यहां क्यों कार्रवाई कर रही है।"उन्होंने कहा, "विजयन सरकार राजनीतिक चाल चल रही है। हम इससे कानूनी तौर पर निपटेंगे।"

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD