Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शरद पवार ने 77वें जन्मदिन पर सरकार-विरोधी रैली निकाली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 12 Dec 2017

Last updated on: Dec 12, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने 77वें जन्मदिन पर मंगलवार को कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार के खिलाफ 'जन आक्रोश हल्ला बोल' जुलूस की अगुवाई की। पवार ने हाल ही में पैर की अंगुली की सर्जरी कराई थी, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान दिख रहे थे। जुलूस धनवते राष्ट्रीय कॉलेज मैदान से शुरू हुआ और महाराष्ट्र विधानसभा तक गया।राकांपा के राज्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, "जुलूस में पूर्वी महाराष्ट्र के पूरे विदर्भ क्षेत्र से दो लाख से ज्यादा किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और कांग्रेस व राकांपा के अन्य नेता मौजूद थे।मलिक ने आईएएनएस को बताया, "इसके पहले 1980 में पवार ने किसानों के मुद्दे पर जलगांव से नागपुर तक इसी तरह साइकिल जुलूस निकाली थी। इस बार उन किसानों के लिए जुलूस निकाला गया है, जिन्हें केंद्र व राज्य की मौजूदा भाजपा-शिवसेना सरकारों की ओर से नजरअंदाज किया गया है।"बाद में, विधानसभा भवन के पास आजाद, पवार व दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत समाजवादी पार्टी व अन्य छोटी पार्टियों के नेताओं ने लोगों को संबोधित किया।मंगलवार को आयोजित जुलूस और रैली राकांपा द्वारा मौजूदा एक दिसंबर से शुरू किए गए प्रदर्शन का हिस्सा था। राकांपा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र के लोगों को किए गए वादे न निभाने के लिए विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है।पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किसानों को ऋण माफी करने में विफल रहने समेत अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है।

 

Tags: Sharad Pawar , Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD