Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

नरेंद्र मोदी झूठ फैला रहे हैं : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 28 Nov 2017

Last updated on: Nov 28, 2017, 00:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को 'झूठ फैलाने और असत्य बोलने' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री 'निम्न स्तर पर गिर गए हैं'। शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री गुजरात दौरे के दौरान राज्य की वास्तविक समस्या से दूर भागने के लिए लोगों के सामने भावुक हो गए। प्रधानमंत्री हमेशा पिछड़ी जाति में जन्म लेने का जातीय कार्ड खेल रहे हैं।" पूर्व मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "जब वह यह कह रहे हैं कि हाफिज की रिहाई पर कांग्रेस ताली बजा रही थी तो वह झूठ बोल रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री इतना नीचे गिर सकते हैं, यह देश के लिए शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को झूठ नहीं बोलना चाहिए।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के पास लोगों को उदाहरण देने के लिए अपना कोई नेता नहीं है, इसलिए वे कभी सुभाश चंद्र बोस और कभी सरदार बल्लभभाई पटेल को अपना नेता बताने और अपनाने की कोशिश करते हैं। सरदार पटेल एक कांग्रेसी थे और महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार नाम दिया था।"

कांग्रेस द्वारा जाति की राजनीति करने के संबंध में नरेंद्र मोदी के आरोप पर उन्होंने कहा, "यह प्रधानमंत्री हैं, जो ऐसा करते हैं। भारत में ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जो यह कहता हो कि वह पिछड़ी जाति में जन्मा है। देश के इतिहास में, कोई भी प्रधानमंत्री इतना नीचे नहीं गिरा है।"शर्मा ने कहा, "वह हमेशा झूठ बोलते हैं और इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हैं। मोदी सच्चाई से नफरत करते हैं। आवाज ऊंची कर और झूठ बोलकर, वह साहस का प्रदर्शन करते हैं। अगर वह इतने साहसी हैं, तो फिर संसद से क्यों भाग रहे हैं? मोदी ने देश की छवि खराब की है। जब भी वह बाहर जाते हैं, वह भारत के बारे में खराब बोलते हैं। कोई भी प्रधानमंत्री इतना नीचे नहीं गिरा।"शर्मा ने गुजरात में प्रधानमंत्री के भाशण पर कहा, "वास्तिवक मुद्दे से भागने के लिए वह भावुक हो जाते हैं। वह 'बेटे और इस तरह की बातों' के अलावा वास्तविक मुद्दों पर बात क्यों नहीं करते हैं। सभी जानते हैं कि वह गुजराती हैं। कोई भी इससे इंकार नहीं कर रहा है। लेकिन वह विकास की बात छोड़ कर बार-बार इसे क्यों कह रहे हैं, अगर सच में राज्य में विकास हुआ है तो।"

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD