Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मोदी को चुनौती देने के लिए विपक्ष एकजुट हो : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 24 Nov 2017

Last updated on: Nov 24, 2017, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इस बात की ओर पर्याप्त रूप से इशारा किया कि वह 2019 लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए खुद पहल करने से नहीं हिचकेंगी। तृणमूल कांग्रेस मुखिया ने 'सामूहिक नेतृत्व' पर भी जोर दिया और मोदी सरकार को विश्वासयोग्य चुनौती पेश करने के लिए विपक्ष के लगातार एक साथ काम करने पर जोर दिया।ममता बनर्जी ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट' में यह बात कही।उन्होंने कहा, "यह निर्भर करेगा... हम वैसे भी संसद में साथ काम कर रहे हैं। हम देखेंगे। मैं पटना में (राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख) लालू प्रसादजी के पास गई थी। मेरे (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेशजी और (बसपा प्रमुख) मायावतीजी के साथ अच्छे संबंध हैं।"ममता ने 2019 चुनावों में महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा, "साथ ही, मेरे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के स्टालिन और ओडिशा में नवीन पटनायकजी के साथ अच्छे संबंध हैं। महाराष्ट्र में उद्धव मुझसे मिलने आए थे। मैंने कई अन्य लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं। यहां तक की भाजपा में भी, मेरे कुछ के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन सबके साथ अच्छे संबंध नहीं हैं।"जब उन्होंने यह कहा कि 'सबके साथ अच्छे संबंध नहीं हैं' तो कॉन्क्लेव में मौजूद सभी लोगों ने जोरदार ठहाका लगाया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संदर्भ में संभवत: ऐसा कहा था।

अगले आम चुनाव में विपक्षी दलों के साथ आने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई निजी एजेंडा नहीं है। जब भी लोग समस्याओं का सामना करते हैं, यह हमारा कर्तव्य है कि हम आवाज उठाएं। मैं सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती हूं। वर्तमान में, सभी (विपक्षी) साथ काम कर रहे हैं और यह सर्वोत्तम नीति है। हमें एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए।"सामूहिक नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बंगाल में, कांग्रेस और वामपंथी दल भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन, राष्ट्रीय स्तर पर, हम महसूस करते हैं कि हमें साथ लड़ना मिलकर लड़ना चाहिए। हमलोग दूसरी पार्टियों के साथ भी काम कर रहे हैं।धर्मनिरपेक्ष चैंपियन के रूप में देखे जाने के बावजूद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ उनकी बैठक पर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "पहले, मैं किसी से भी धर्मनिरपेक्षता पर सर्टिफिकेट नहीं लेना चाहती हूं क्योंकि यह मेरी जिंदगी है और इसे में अपने हिसाब से जी रही हूं। मैं उनकी आभारी हूं क्योंकि नोटबंदी के बाद जब हम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने गए थे तो वह हमारे साथ थे।"

उन्होंने कहा, "उन लोगों ने (शिवसेना ने) नोटबंदी का विरोध किया था। हम उसे भूल नहीं सकते। इसलिए हम उनके साथ कार्य संबंध (वर्किं ग रिलेशनशिप) बनाए हुए हैं। अगर समान मुद्दा है, तो निश्चित ही हम साथ काम करेंगे।"बनर्जी ने नोटबंदी और जीएसटी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी भूल बताया।राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की प्रकिया शुरू होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और मैं सोनिया गांधी और दिवंगत राजीव गांधी का काफी सम्मान करती हूं।"राहुल गांधी के साथ काम करने के बारे में बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने पलटकर कहा, "उन्हें काम करने दीजिए। आप मेरे विचार जानने के लिए मुझपर दबाव नहीं बना सकते।"बंगाल तक सीमित रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में इकाई की वजह से राष्ट्रीय पार्टी मानी जाती है।

उन्होंने कहा, "बंगाल मेरी मातृभूमि है। हम सभी भारत को प्यार करते हैं। बंगाल मेरी शुरुआत है, मेरा अंत है। लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हम राष्ट्रीय स्तर पर काम नहीं कर सकते। मैं 23 वर्षो से सांसद हूं। मैंने केंद्र में रेल और खेल मंत्रालय संभाला है। क्षेत्रीय राजनीति के बिना, कोई राष्ट्रीय राजनीति नहीं है।"प्रधानमंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, " मुझे एक कम महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ने दीजिए।"लेकिन, बाद में उन्होंने कहा, बंगाल देश का नेतृत्व करेगा।यह पूछे जाने पर कि 'बंगाल या बंगाली', उन्होंने कहा, "बंगाल देश की अगुवाई करेगा।"पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा अपनी पहुंच बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिलकुल भी ऐसा नहीं है। उन लोगों को उनके पार्टी के मामलो की चिंता करने दीजिए। मुझे नहीं लगता वे लोग बंगाल में अपना असर छोड़ पाएंगे। हमलोग 99 प्रतिशत हैं। वे लोग 1 प्रतिशत हैं। वे लोग सोचते हैं कि वे बांट कर शासन कर सकते हैं। लेकिन, यह स्वामी विवेकानंद, रविन्द्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमि है। लोग उन्हें (भाजपा को) कभी स्वीकार नहीं करेंगे। "

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD