Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

एक साल में 'मिस कैंपस' से 'मिस वर्ल्ड' बन गईं मानुषी छिल्लर

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Nov 2017

Last updated on: Nov 19, 2017, 00:00 IST

हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित लड़कियों के मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर के लिए बीता एक वर्ष पुरस्कारों से भरा रहा है। चीन के समुद्र तट पर स्थित सान्या शहर में शनिवार की शाम को 21 वर्षीय मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 के खिताब से नवाजा गया।मानुषी का परिवार हरियाणा से ताल्लुक रखता है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। वह सोनीपत के खानपुर कलान गांव में स्थित भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं हैं।एक प्रतिभाशाली कवि, चित्रकार और कुचीपुड़ी नर्तकी मानुषी एक कार्डीएक सर्जन बनना चाहती हैं और महिलाओं के बीच मासिक धर्म की स्वच्छता की एक परियोजना से जुड़ी हुईं हैं।पिछले एक वर्ष के अंदर मानुषी ने कई पुरस्कार जीते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने मेडिकल कॉलेज में 'मिस कैंपस प्रिंसेज' का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में 'मिस हरियाणा' और जून में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में उनके साथ रहने वाली अंजलि और मुस्कान ने कहा, "मानुषी ने हमसे वादा किया था कि वह मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का प्रयास करेगी। 

उसने यह खिताब हासिल कर दिखाया, हमें उस पर बहुत गर्व है।"मानुषी के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने की खबर सुनने के बाद शनिवार को उनके मित्र और परिवार के सदस्य खुशी से नाच उठे और उन्होंने मिठाइयां बांटी।मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मानुषी ने सौन्दर्य स्पर्धाओं के लिए मेडिकल कॉलेज से एक वर्ष का ब्रेक लिया। खिताब जीतने के अपने सपने को पूरा करने के बाद मानुषी अपनी एमबीबीएस की डिग्री को पूरा करने के लिए वापस पढ़ाई की ओर लौटने का मन बना रहीं हैं।मानुषी का जन्म नई दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर रोहतक शहर में 14 मई, 1997 को हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से की। वह पढ़ाई में हमशा से अच्छी रही हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे।मानुषी के पिता मित्राबसु छिल्लर और माता नीलम छिल्लर, दोनों चिकित्सक हैं और नई दिल्ली में स्वास्थ्य संस्थानों में काम कर रहे हैं। माता-पिता बेटी की जीत के समय उसके साथ सान्या में थे।मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद जुलाई में मानुषी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा था, "मैं अपने देश और राज्य के लिए मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने की कोशिश करूंगी।"

 

Tags: Manushi Chillar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD