Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

संजय लीला भंसाली को लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए : उमा भारती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Nov 2017

Last updated on: Nov 16, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को फिल्म 'पद्मावती' के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर राजपूत समुदाय की भावनाओं की परवाह न करने का आरोप लगाते हुए उन पर जोरदार हमला किया। हालांकि उन्होंने कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का अनादर 'अनैतिक' है। राजपूत संगठन करणी सेना ने धमकी दी है कि 'अगर यह फिल्म रिलीज हुई, तो शूर्पणखा की तरह दीपिका की नाक काट ली जाएगी।' करणी सेना को भाजपा के कई नेताओं का समर्थन प्राप्त है। उमा भारती ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, "यदि हम पद्मावती के आदर के बारे में बात कर रहे हैं, तो यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हर महिला का आदर करें।"उन्होंने कहा, "फिल्म 'पद्मावती' की अभिनेत्री या अभिनेता का अनादर 'अनैतिक' है।"केंद्रीय मंत्री ने फिल्म देखे बिना भंसाली की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "निर्देशक व पटकथा लेखक के तौर पर काम कर रहे उनके सहयोगी इसकी कहानी के प्रति जिम्मेदार हैं। 

उनको लोगों की भावनाओं व ऐतिहासिक तथ्यों का ख्याल रखना चाहिए।"यह फिल्म अभी सेंसर बोर्ड को भेजी गई है। रिलीज होने की तारीख 1 दिसंबर तय है।भाजपा की सांसद ने कहा कि उन्हें भरोसा दिया गया है कि सेंसर बोर्ड उठाए गए सभी मुद्दों का पर ध्यान रखेगा।उमा भारती ने कहा, "मुझे भरोसा है कि उन्हें (सेंसर बोर्ड) पहले ही लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में सूचित कर दिया गया है।"उन्होंने कहा, "फिल्म सेंसर बोर्ड एक स्वतंत्र संस्था है। हमें उम्मीद है कि फिल्म को लोगों की भावनाओं पर विचार करते हुए मंजूरी दी जाएगी।"पेयजल व स्वच्छता मंत्री की यह टिप्पणी श्री राजपूत करणी सेना द्वारा पहली दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किए जाने के एक दिन बाद आई है। 

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD