Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता

Listen to this article

5 Dariya News

रामपुर , 14 Nov 2017

Last updated on: Nov 14, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज रामपुर में अन्तरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस मेले कर एक लम्बा इतिहास है। देश की आजादी से पूर्व रामपुर का लवी मेला व्यापारिक मेले के रूप में प्रसिद्ध था और भारत व तिब्बत के बीच रामपुर व्यापार का पुराना मार्ग था। उन्होंने कहा कि पहले से ही यह एक महत्वपूर्ण उत्सव था, जब इसे व्यापारिक गतिविधियों के लिए मान्यता मिली थी और आज भी इसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मेले के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति व रीति-रिवाजों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि प्रदेशभर में मनाए जाने वाले ये मेले आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि नई पीढ़ी को प्रदेश की प्राचीन संस्कृति व रीति-रिवाजों के बारे में सचेत करें। हमने अपने जीवन में कितना भी विकास किया हो परन्तु हमें अपनी संस्कृति व भाषा को कभी भी नहीं भूलना चाहिए बल्कि हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और इनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मेलों को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयत्न करने चाहिए क्योंकि ये आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को प्राचीन परम्पराओं व रीति-रिवाजों से रू-ब-रू करवाना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेला मैदान का भविष्य में और विस्तार किया जाएगा ताकि यहां आने वाले व्यापारियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने लोगों व प्रशासन को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी के आयोजकों को पुरस्कार वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम स्थान जबकि बागवानी विभाग ने दूसरा व पशुपालन तथा आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्कूली बच्चों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी वितरित किए। इससे पूर्व उपायुक्त रोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।मुख्य संसदीय सचिव श्री नन्द लाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD