Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

8 नवंबर नोटबंदी को आप ने धोखा दिवस के तौर पर मनाया

भगवंत मान, सुखपाल सिंह खहरा और अमन अरोड़ा ने मोदी सरकार को तानाशाह करार देते हुए जी भर कर कोसा

8 नवंबर नोटबंदी को आप ने धोखा दिवस के तौर पर मनाया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2017

Last updated on: Nov 08, 2017, 00:00 IST

केंद्र की नरिन्दर मोदी सरकार द्वारा तानाशाही अंदाज में की नोटबन्दी के एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने 8 नवंबर को धोखा दिवस के तौर पर मनाते हुए कहा कि इस तुगलकी फैसले ने आर्थिक तौर पर देश और देश की जनता की कमर तोड़ दी है।आप की तरफ से जारी संयुक्त बयान द्वारा पार्टी के सूबा प्रधान और मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान, विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा, सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब भर में 8 नवंबर को धोखा दिवस के तौर पर याद किया गया। विभिन्न स्थानों पर अर्थ व्यवस्था की अर्थी निकाली गई। नोटबन्दी की घातक मार तले आए किसानों-मजदूरों, व्यापारियों-कारोबारियों और बेरोजगारों के हक में हां का नारा मारते हुए आप नेताओं और वलंटियरों-समर्थकों ने नरिन्दर मोदी सरकार को जी भर कर कोसा।भगवंत मान ने कहा कि आज भाजपा गठबंधन और खुद प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी बताएं कि देश के लोग उनको किस चौंक चौराहे पर खडा करें, क्योंकि नोटबन्दी के तुगलकी फैसले ने न तो नकली करंसी पर नकेल डाली है और न ही आतंकवादी और अपराधिक तत्वों पर काबू पाया है। साउथ एशिया टैरोरिजम पोर्टल की ताजा रिपोर्ट मुताबिक इस एक साल में देश भर में 649 लोग आतंकवादी वारदातों में मारे गए हैं। 

भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट बताती है कि बंद किये गए 500 और 1000 रुपए के नोटों वाली 99 प्रतिशत राशि वापस बैंकों में जमा हो गई है। इस के उलट 150 से अधिक आम भारतीय नागरिक एटीएम और बैंकों की लाईनों में खड़े हो अपनी जान गवा चुके हैं। अर्थ व्यवस्था में वृद्धि होने की बजाए और ज्यादा नीचले स्तर पर आ गई है। ऐसी हालातों में प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी अपने उस दावे की जवाबदेही की जिम्मेदारी कबूल करें, जो उन्होंने नोटबन्दी के तुरंत बाद कहा था कि यदि 50 दिनों में देश की अर्थ -व्यवस्था की काया-कल्प न हुई तो देश के लोग मुझे (प्रधान मंत्री) चौराहे में खडा कर जो चाहे सजा दे देना।सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि नोटबन्दी का खेती सैक्टर पर घातक प्रभाव पड़ा है क्योंकि खेती क्षेत्र में किसान ज़्यादातर नकद लेन-देन पर निर्भर होता है। पंजाब में पहले ही कर्जे की मार झेल रहे किसानों और मजदूरों को नोटबन्दी ने ओर ज़्यादा निराश किया और कुछ स्थानों पर आत्म हत्याएं जैसी मन्दभागी घटनाएं भी घटीं। नोटबन्दी का सबसे अधिक नुक्सान आलू-उत्पादक किसानों को बर्दाश्त करना पड़ा है। 

जिनके आलू की 60 प्रतिशत फसल आज भी कोल्ड स्टोरों में पड़ी है क्योंकि देश भर के खरीददार व्यापारियों ने नोटबन्दी के चलते आर्डर ही नहीं दिए।अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले ही बेरोजगारी के भारी संकट का सामना कर रहे नौजवानों को नौकरियां और रोजगार मिलने की बजाए छोटी-मोटी प्राईवेट नौकरियां कर रहे लाखों कामगारों को भी नोटबन्दी की बलि चढना पढ़ा। गैर-संगठित क्षेत्रों में रोजी-रोटी कमाते 94 प्रतिशत लोगों का रोजगार पूरी तरह तबाह हो गया। बड़ी कंपनियों में नई भर्ती में 45 प्रतिशत कटौती दर्ज हुई है। दिहाड़ीदार-मजदूर वर्ग के लोगों को चोर करार दे कर लाईनों में खड़ा रखा परन्तु चंद बड़े औद्योगिक और कॉर्पोरेट घरानों की नोटबन्दी के द्वारा घर में सुविधा दी गई। अमन अरोड़ा ने कहा कि नोटबन्दी द्वारा जहां देश के सब से बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया वही मां-बहनों की ओर से सालों में जोड़ी छोटी-मोटी पूंजी को कालाधन बता दिया गया। उन्होंने कहा कि देश और देश की जनता के साथ किए धोखे को आम आदमी पार्टी ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश में धोखा दिवस के तौर पर मनाया है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Sukhpal Singh Khaira , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD