Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

मैंने नेतृत्व के गुण क्रिकेट पिच से सीखे : सत्या नडेला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Nov 2017

Last updated on: Nov 07, 2017, 00:00 IST

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कहा कि उन्होंने भारत में क्रिकेट खेलने के दौरान ही नेतृत्व के गुण सीखे। नडेला के मुताबिक इससे उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद मिली। क्रिकेट पिच से मिली सीख के तहत माइक्रोसॉफ्ट में अपने 25 साल के करियर के दौरान उन्होंने अपनी टीम को प्राथमिकता दी और हर किसी में छिपी क्षमता को बाहर निकाला। नडेला ने मंगलवार को अपनी एक किताब 'हिट रिफ्रेश' को लेकर अपने विचार साझा किए। इस समारोह में दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले भी मौजूद थे। उन्होंने कुम्बले से चर्चा के दौरान कहा कि जीवन में सफलता के लिए आपको एक सहानुभूति की जरूरत होती है। समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नडेला ने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट का मुख्य व्यवसाय उन सभी चीजों को देखती है, जो अनदेखी हैं और इसके साथ ही वह ग्राहकों की अनिर्धारित जरूरतों को पूरा करती है। अगर हमारे साथ सहानुभूति नहीं है, तो हम किसी भी तरह जीवन में सफलता हासिल नहीं कर सकते। 

मुझे इस बात का एहसास हुआ है कि सहानुभूति को विकसित करने की जरूरत है और यह लक्ष्य नहीं है।"नडेला के बेटे जाएन का जन्म 1996 में हुआ था और वह मस्तिष्क पक्षाघात (सेरेब्रल पाल्सी) से ग्रसित था। इस घटना ने नडेला के पूरे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। नडेला ने इस घटना से सहानुभूति की सीख हासिल की, जो उन्हें उनकी पत्नी से मिली। इसके बाद उन्होंने जाएन की बीमारी से उठने वाली चुनौतियों को देखने के बजाए उसके जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, "अगर आप 'माइक्रोसॉफ्ट' को देखें, तो इस कंपनी को 43 साल हो गए हैं। मैं पिछले 25 साल से इस कंपनी के साथ हूं और अब हर पांच साल में हमें किसी बाहरी चुनौती का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अब भी मजबूत खड़े हैं। इसका साफ मतलब यह है कि हम उस स्तर पर जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सही है।"इस समारोह में मौजूद कुंबले ने कहा देश के लोगों के लिए 1983 में मिली विश्व कप की जीत एक प्रेरणा का काम करती है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक 'हिट रिफ्रेश' की तरह थी, जिसने लाखों लोगों को प्रोत्साहित किया। 

 

Tags: COMMERCIAL , Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD