Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

अलगाववादियों, रोहिंग्या पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस :अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

चम्बा , 30 Oct 2017

Last updated on: Oct 30, 2017, 00:00 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कश्मीरी अलगाववादियों और रोहिंग्या के अवैध प्रवेश पर पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। शाह ने हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बानीखेत में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस नेता उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जो कश्मीर की आजादी के समर्थन में नारे लगाते हैं।"शाह ने मतदाताओं से पूछा कि क्या वे उन लोगों के साथ हैं जो आजादी का नारा बुलंद कर रहे हैं। शाह ने इसके साथ ही सोमवार से राज्य का अपना पांच दिवसीय दौरा शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य के हजारों सैनिकों ने कश्मीर के लिए अपनी कुर्बानी दी है।उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, "चिदंबरम ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर रोहिंग्या घुसपैठियों को अनुमति देने का आग्रह किया था।"शाह ने सवाल किया, "उन्हें आखिर क्यों यहां आने की अनुमति दी जानी चाहिए, जब भारत सरकार कह रही है कि वे सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

"भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "राहुलजी और सोनियाजी यहां आकर जवाब दें इस मुद्दे पर। हिमाचल और गुजरात की जनता को उनसे पूछना चाहिए कि रोहिंग्या के मुद्दे पर कांग्रेस का क्या रुख है। और आजादी के नारे लगाने वालों के पक्ष में कांग्रेस का क्या रुख है।"शाह ने कहा, "जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत तेरे टुकड़े हजार होंगे जैसे नारे लगाए गए, तब राहुल बाबा ने वहां जाकर उन लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।"शाह ने बाद में कांगड़ा जिले के जवाली में भी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, और पूर्व की संप्रग सरकार के दौरान 12 लाख हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।उन्होंने कहा, "पिछले तीन वर्षो में एक भी घोटाला सामने नहीं आया।"शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।उल्लेखनीय है कि 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए नौ नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ 18 दिसंबर को होगी।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD