Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

बिजली के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ 'आप का धरना

अमरिन्दर सिंह की कांग्रेस सरकार लोक विरोधी, मंत्रियों के भ्रष्टाचार का खमियाजा आम जनता को पड़ रहा है भुगतना -भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Oct 2017

Last updated on: Oct 27, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब राज बिजलीनिगम लिमिटेड के पटियाला दफ्तर के बाहर धरना दे कर पंजाब सरकार द्वारा बिजली के रेटों में किए 9.33 प्रतिश्त वृद्धि का विरोधी किया। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान, विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा और सह-प्रधान अमन अरोड़ा समेत पार्टी के विधायक और नेता इस दौरान मौजूद रहे।लोगों को संबोधन करते भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है और सरकार स्थापति के 6 महीनों बाद ही लोग कांग्रेस से दुखी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और सरकार के बीच वाले मंत्री खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं और जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मान ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को सलाह दी कि वह दिल्ली के मुख्य मंत्री केजरीवाल से लोक समर्थकी नीतियां लागू करना सीखे।मान ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने की बजाए सरकार उन पर फालतू भार डाल कर अपने मंत्रियों और नेताओं को लाभ पहुंचाने का यत्न कर रही है। सरकार के मंत्री सूबे में गैर कानूनी रेत, बजरी, ट्रांसपोर्ट और नशे के व्यापार में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावों दौरान लोगों के साथ किए वायदे भुला दिए हैं। 

अमरिन्दर सिंह सरकार द्वारा सूबे के लोगों पर बिजली रेटों में वृद्धि के द्वारा भारडालने की आलोचना करते सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि ऐसा करके सरकार पहले से ही आत्महत्याएं कर रहा किसानों और खेत मजदूरों को ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की आमदनी बढ़ाने की बजाए सरकार उन पर तरह-तरह के टैकस लगा कर उनकी हालत और भी दयनीय कर रही है।खहरा ने कहा कि जिस सरकार ने बड़े-बड़े झूठे वायदे करके सत्ता प्राप्त की थी, अब वायदे पूरे न करने की सूरत में अपने ही लोगों पर अत्याचार कर रही है। खहरा ने कहा कि बिजली के रेटों में 7 से 12 प्रतिशत का विस्तार अति निंदनीय है और सरकार को यह तत्काल तौर पर वापस लेना चाहिए।विरोधी पक्ष के नेता ने कहा कि यह वायदा उस समय आया है जब कि आम आदमी पहले ही महंगाई की मार और व्यापारी वर्ग मंदी के दिनों से गुजर कर रहा है। उन्होंने कहा कि है कि यह अति दुखद है कि सरकार ने टैकस लगाते और बिजली के रेटों में विस्तार करते समय अति गरीब लोगों को भी नहीं बक्शा। इससे भी बूरी बात यह है कि यह विस्तार 1 अप्रैल 2017 से लागू होगा और लोगों को पिछले करीब 7 महीनों का भी ओर बिल देना पड़ेगा। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने अभी ही मार्केट समिति फीस और रुरल डिवैल्पमैंट फीस 1 प्रतिशत से 3 प्रतिशत की है जिस के साथ कि पंजाब के किसानों पर 900 करोड़ रुपए का फालतू बोझ आया है। अरोड़ा ने मनोरंजन और प्रोफैशनल टैकस लगाए जाने की निंदा करते कहा है कि यह सरकार के एक देश एक टैकस के फार्मूले को ही झूठा साबित करता है। उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह से मांग की है  कि बिजली के रेटों में किये वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाये और पहले से ही नष्ट हो चुके पंजाब के व्यापार को ओर न उजाड़ा जाये।आप विधायक सरबजीत कौर माणूके, बलजिन्दर कौर, नाजर सिंह मानशाहिया, मीत हेयर, पिरमल सिंह धौला, जगदेव सिंह कमालू, प्रिंसीपल बुद्ध राम, कुलतार सिंह, अमरजीत सिंह संधोआ, आप नेता दलवीर ढिल्लों, बलदेव आजाद, डा. बलवीर सिंह, करन टीवाना, ज्ञान सिंह मंगो, तेजिन्दर मेहता, पलविन्दर कौर और सूबे के अन्य नेता इस मौके उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Sukhpal Singh Khaira , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD