Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सईद बशारत बुखारी ने बागवानी मानव संसाधन की पर्याप्त वृद्धि पर बल दिया

सम्बंधित एजैंसियों को शीध्र भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 09 Oct 2017

Last updated on: Oct 09, 2017, 00:00 IST

बागवानी मंत्री सईद बशारत बुखारी ने आज कहा कि बागवानी विभाग के मानव संसाधन की उचित वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु कदम उठाये जा रहे है ताकि इस क्षेत्र को बडा प्रोत्साहन देने उठाये गये विभिन्न कार्यक्रमों को लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।मंत्री ने यह बात आज विभाग में विभिन्न खाली रिक्तियों को तेजी से भरने की प्रक्रिया पर चर्चा करने हेतु आयोजित एक बैठक में कही।बागवानी सचिव मजंूर अहमद लोन, एसएसआरबी के चेयरमैन तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।एसएसआरबी के चेयरमैन को एजैंसी को पहले से ही भेजे गये विभिन्न खाली पदांे को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि विभाग में मेनपावर तथा मानव संसाधन की कमी है जिससे राज्य के उत्पादकों को जरूरी सेवाओं की आपूर्ति में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि यह अनिवार्य है कि बागवानी सम्बंधितों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाये तथा कहा कि क्षेत्र में शुरू की गई विभिन्न कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु उचित मानव संसाधन अनिवार्य है।बुखारी ने पहले से ही एसएसआरबी को भेजे गये 286 पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा कहा कि इन्हें दिसम्बर 2017 के अंत तक 2 माह के भीतर भरा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चतुर्थ श्रैणी के पदों को भरने हेतु जिला स्तर पर विभागीय समिति गठित करने के निर्देश भी दिये। मंत्री ने यथाशीध्र विभागीय/ प्रांतीय प्रोत्साहन समितियां आयोजित करने के निर्देश दिये ताकि योग्य अधिकारियों को पदोन्नति दी जा सके।

 

Tags: Syed Basharat Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD