मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय से कई विकास योजनाओं का ऑनलाईन लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। उन्होंने जिला चम्बा के तिस्सा में लोक निर्माण विभाग के मण्डल का लोकार्पण, टाण्डा मैडिकल कालेज में स्टाफ आवासों तथा बर्न युनिट का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त सिरमौर जिला में बनेटी,बागथन, राजगढ़, चंदोल सड़क का शिलान्यास तथा जिला कांगड़ा के बनखण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ, जिला चम्बा के राजपुरा में इंडोर ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया जिसके लिए आरम्भ में पांच करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।