Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं : नरेंद्र मोदी फीफा वर्ल्ड कप : आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान डील पूरी होने का किया ऐलान, होर्मुज से नाकाबंदी हटाने का दिया आदेश

 

न्यू इंडिया असंतोष को चुप कराने वाला : अभिषेक मनु सिंघवी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2017

Last updated on: Sep 06, 2017, 00:00 IST

वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की निंदा करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि आम नागरिक की आवाज को दबाना व असंतुष्ट को खामोश कर देना मोदी सरकार के न्यू इंडिया का नारा है। पार्टी ने कहा कि भारत अभिव्यक्ति की आजादी के पैरोकारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सरकार के बीच हिंसक संघर्ष के कारण कराह रहा है, जो असंतुष्ट को चुप करने और लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है।कांग्रेस ने यह भी कहा कि मीडिया को चुप कराना और अक्सर उसे प्रताड़ित करना तानाशाही व्यवस्था का लक्षण है।कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की चौंकाने वाली हत्या हमें समय की गंभीरता को याद दिला रही है, जिसमें हम रह रहे हैं। इस मूर्खता व कायरता ने न सिर्फ हमारी अंतरात्मा को हिला दिया है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुखद क्षण है।"पार्टी ने कहा कि वह तर्कवादियों, विचारकों, पत्रकारों व मीडिया बिरादरी के साथ है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बात की है और जल्द से जल्द अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा, "राज्य में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय किया जाना चाहिए।"उन्होंने कहा कि राज्य ने अपने बेहतरीन जांच अधिकारियों को काम पर लगाया है और मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

सिंघवी ने कहा, "हमने कर्नाटक सरकार से त्वरित कार्रवाई करने और अपराधियों पर मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।"उन्होंेने कहा कि तर्कवादियों, स्वतंत्र विचारकों व पत्रकारों की हत्या की श्रृंखला ने एक माहौल बनाया है कि असंतोष, वैचारिक मतभेद व दृष्टिकोण में अंतर हमारे जीवन को खतरे में डाल सकता है।सिंघवी ने कहा, "तर्कवादियों व स्वतंत्र विचारकों-दाभोलकर, पानसरे व कलबुर्गी व अब गौरी लंकेश की हत्या का एक निश्चित तरीका सरकार पर सवाल खड़ा करता है।" सिंघवी ने कहा, "वैचारिक तौर पर अलग राय रखने वालों के लिए घृणा व असहिष्णुता का एक अभूतपूर्व माहौल बनाया जा रहा है। यदि आप हमसे सहमत नहीं हैं, तो न्यू इंडिया के नए नारे में हम आपको मार डालेंगे।"उन्होंने कहा कि आम आदमी की आवाज को शांत किया जा रहा है और न्यू इंडिया की अच्छे दिन वाली सरकार की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की मानसिकता एक रोजमर्रा की आदत हो गई है।सिंघवी ने कहा, "नरेंद्र मोदी इस तरह के तत्वों को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस तरह के अवैध व प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल हैं।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD