Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चेरिंग दोरजे ने लेह जिले का दौरा किया

विभिन्न विकास परियोजना का जायजा लिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

लेह , 01 Aug 2017

Last updated on: Aug 01, 2017, 00:00 IST

सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे ने लेह जिले में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी ली।जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान मंत्री ने अलचीडोक सड़क के निर्माण, उमलंग सड़क पर तारकोल बिछाने, बसगो तथा उमलंग सड़क के बीच सिंधू नदी पर पुल का कार्य पूरा करने, जलापूर्ति योजना को बढ़ाने, कोसकोर तक अलची सड़क की मुरम्मत जैसी लोगों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना।मंत्री ने पुराने जल स्रोत्रों की मुरम्मत के लिए 1.20 लाख, क्रिकेट ग्रांउड में टिन के शैड के निर्माण हेतु 2.80 लाख तथा शमशान घाट के निर्माण हेतु 5 लाख रु की राशि घोशित की।मंत्री ने विभिन्न चालू विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि लोगों को इस का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लद्दाख क्षेत्र में लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। 

मंत्री ने 5.50 लाख रु की राशि से  निर्मित अलची से शंगलिंग सड़क का निरीक्षण भी किया।मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी प्रत्येक जायज मांग को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के तहत बसगो से उमलंग पुल के कार्य, नावार्ड के तहत अलचीडोक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। मंत्री ने यथाशीघ्र जलापूर्ति योजना को बढ़ाने का आश्वासन भी दिया तथा कहा कि लघु सिंचाई कार्यों को शीघ्र ही ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूरा किया जायेगा।मंत्री ने पीएचई के अधिकारियों को अलची गांव के लिए नई जलापूर्ति योजना हेतु एक डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने आईएंडएफसी को प्रमुख सिंचाई कार्यो को यथाशीघ्र बहाल करने के निर्देश भी दिये।काऊंसलर लोबजंग शेराप, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण तथा पीएचई के अन्य सम्बंधित अधिकारी मंत्री के साथ थे।काऊंसलर, नम्बरदार तथा पूर्व नम्बरदार ने गांववासियों की ओर से मंत्री का आभार जताया।

 

Tags: Chering Dorjay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD