Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा

 

कांग्रेसी विधायक धीमान का नशों सम्बन्धित ब्यान आम आदमी पार्टी के दावों को पुख्ता करता है -सुखपाल सिंह खहरा

कैप्टन अमरिन्दर सिंह उन ड्रग तस्करों के नाम जनतक करे, जो उस मुताबिक कांग्रेस सरकार बनने के बाद पंजाब छोड़ कर भाग गए

सुखपाल सिंह खहरा
सुखपाल सिंह खहरा
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगड़ , 01 Aug 2017

Last updated on: Aug 01, 2017, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा ने मंगलवार को कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करते उनके द्वारा नशों के तस्करों को नकेल डालने की बातें करने को झूठा और बेबुनियाद बताया। मीडिया में जारी ब्यान में खहरा ने कहा कि कांग्रेस के एम.एल. ए सुरजीत सिंह धीमान द्वारा एक समागम दौरान यह कहना कि नशा पंजाब के हर गली और कूचे में उपलब्ध है। आम आदमी पार्टी के नशों सम्बन्धित ब्यानों को पुख्ता करता है। खहरा ने कहा कि धीमान ने यह बात लोगों के समक्ष कही कि नशों के कारोबार में सरकार बनने से 15 दिनों तक ही मामूली सी रोक महसूस हुई थी, उन्होंने कहा कि उसके बाद में यह फिर निर्विघ्न जारी हो गया है। खहरा ने कहा कि अब जब बिली झोले में से बाहर आ गई है तो अमरिन्दर सिंह द्वारा नशे सम्बन्धित किये बड़े -बड़े दावे ठूस साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक जगजाहिर सच है कि नशा पंजाब में हर जगह पर मौजूद है और हर रोज हजारों नौजवानों को अपने चंगुल में फसा रहा है। 

विरोधी पक्ष के नेता ने कहा कि यह एक गंभीर ब्यान है कि जो धीमान एक आम नागरिक न हो कर सत्ताधारियों की ओर से चुना हुआ नुमाइंदा है। इस लिए इस ब्यान को गंभीरता के साथ लिया जाना चाहिए। खहरा ने कहा कि आज भी नशा पंजाब में बेरोक टोक बिक रहा है। परंतु पहले की अपेक्षा अधिक रेटों पर उपलब्ध है। खहरा ने कहा कि यहां तक कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कुछ दिन पहले ही यह ब्यान दिया था कि जो हीरोईन का नशा पहले 1500 रुपए प्रति ग्राम मिलता था, अब उसकी कीमत 5000 प्रति ग्राम हो गई है। परंतु मुख्य मंत्री ने पंजाब में नशों की सप्लाई रुक जाने के बारे में कोई बात नहीं कही। उन्होंने मांग की कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह उन नशों के तस्करों के नाम प्रसारित करें जिनके बारे में वह कह रहे हैं कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह सूबे को छोड़ कर भाग गए हैं। 

विरोधी पक्ष के नेता ने कहा कि नशों के छोटे व्यापारियों और नशे करने वालों के खिलाफ पुलिस केस बनाना इस समस्या का कोई हल नहीं है। जब कि जरूरत इस बात की है कि नशे में शामिल बड़े तस्करों को जेल में फैंका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ उन नशा करने वाले नौजवानों को ग्रिफतार कर रही है। जो सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी की हालत में नशों की दलदल धंस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार दौरान सुखबीर बादल ने भी इसी तरह तकरीबन 25 हजार नशा करने वाले नौजवानों को ग्रिफतार किया था। जबकि यह कार्यवाही भी बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए की गई थी। खहरा ने कहा कि पंजाब में नशे की सप्लाई की चैन को तोडऩे ता दावा एक साफ झूठ है और इस समस्या का एक मात्र हल सूबे में नौजवानों के लिए ओर रोजगार पैदा करना और कृषि को एक लाभदायक धंधा बनाना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सूबे में नये उद्योग स्थापित करके नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाए। 

 

Tags: Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD