Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2017

Last updated on: Jul 07, 2017, 00:00 IST

समेकित बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तैनात कर्मचारियों की कार्यकुशलता को और प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास निदेशालय तथा राष्ट्रीय/बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वाधान में मशोबरा के समीप ‘हिपा’ में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के छः जिलों के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए महिला एवं बाल विकास निदेशालय की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर ने नई दिल्ली से पधारे अतिथियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण गत अप्रैल माह में आयोजित किया गया था और अब यह दूसरा चरण है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे बाल-बालिका आश्रमों में रह रहे बच्चों की समस्याओं को नजदीक से समझें और उनके निदान का प्रयास करें। उन्होंने जानकारी दी कि बाल-बालिका आश्रमों में रह रहे 28 बच्चों जिन्होने जमा दो की परीक्षा पास कर ली हे, के पुर्नवास के लिए विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण करवाए जा रहे हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग की सह-प्रचार्य डा0 रचना भार्गव ने बच्चों के विकास में आने वाली समस्याओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को नजदीक से समझने की आवश्यकता होती है। बच्चों के विकास के लिए केवल पढ़ाई ही जरूरी नहीं है। वे क्या करना चाहते हैं, उसके अनुरूप ही उन्हें समझाने की भी आवश्यकता होती है।बाल-बालिका आश्रमों में रह रहे बच्चों की काउंसलिंग बारे नई दिल्ली से आमत्रित सदस्यों डा0 निमेश देसाई, डा0 साक्षी चन्द तथा डा0 जहांआरा एम गजेन्द्रागद ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। इन सभी ने बाल मनोविज्ञान विषय पर प्रकाश डाला तथा विचारों का आदान-प्रदान किया। इस विषय पर प्रतिभागियों के साथ उनके श्रेत्रों में हुई विशेष घटनाओं का जिक्र करते हुए ऐसे मामलों से सम्बन्धित पहलुओं पर विस्तारपूर्व चर्चा कर इनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए गए।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग के सह-प्रचार्य डा0 दीपक कुमार ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग व विशेष रूप से आमन्त्रित सदस्यों ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सर्वप्रथम अपने दायित्व को समझें। साथ ही साथ अपने व्यवहार में सुधार लाएं व आपस में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। प्रतिभागियों को बच्चों की काऊंसलिंग हेतु लघु नाटिका के माध्यम से ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। 

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD