Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

भारतीय अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा स्तंभ हैं सीए : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2017

Last updated on: Jul 01, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) देश की अर्थव्यवस्था में मजबूत स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री ने साथ ही देशभर में मौजूद लेखाकारों से वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रौद्योगिकी नवाचार अपनाने का अनुरोध भी किया।इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आप (सीए) देश के आर्थिक स्वास्थ्य का खयाल रखते हैं और आपको आपके ज्ञान और वित्तीय कौशल के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। आप (सीए) भारतीय अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा स्तंभ हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा संयोग है कि एक जुलाई आईसीएआई का स्थापना दिवस है और इसी दिन देशभर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भी लागू किया गया है।

प्रधानमंत्री ने समारोह के दौरान एक नए सीए पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की।उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि यह नया पाठ्यक्रम इस पेशे को अपनाने वाले लोगों के वित्तीय कौशल को बढ़ाएगा। हमें अपने संस्थानों में एक गतिशील प्रणाली विकसित करने की जरूरत है और वैश्विक मानदंडों एवं जरूरतों के हिसाब से मानव संसाधन विकसित करने की भी जरूरत है।"मोदी ने कहा, "हम इस बात पर गौर करेंगे कि सीए के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी को कैसे लाया जा सकता है। अगर सीए कंपनियां प्रौद्योगिकी नवाचार और नए-नए सॉफ्टवेयर के बारे में विचार करेंगी तो इससे आपके सामने नया बाजार खुलेगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD