Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

भरोसा है, देश को बेहतर राष्ट्रपति मिलेगा : मुलायम सिंह यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Jun 2017

Last updated on: Jun 26, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को भरोसा जताया कि देश को बेहतर राष्ट्रपति मिलेगा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक ईद के मौके पर लखनऊ में टीले वाली मस्जिद पहुंचे। ईद की बधाई लेने और देने के बाद राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुलायम सिंह यादव ने कहा, "चुनाव में जो नतीजे होंगे, सबके सामने होंगे। मुझे भरोसा है कि देश को बेहतर राष्ट्रपति मिलेगा। इस बार के चुनाव में लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठेंगे।"गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद हाल ही में एक बयान में कह चुके हैं कि वह इस्लाम और ईसाई धर्म को बाहरी देश के धर्म मानते हैं। कांग्रेस सहित 17 पार्टियां जहां कोविंद को सांप्रदायिक ताकतों का उम्मीदवार मानती हैं और उनके खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों की उम्मीदवार के रूप में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को मुकाबले में उतारा है, वहीं विपक्षी खेमे से जनता दल (युनाइटेड) और सपा ने कोविंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जद (यू) में बयानबाजी तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने समधी मुलायम को मीरा कुमार का समर्थन के लिए मना पाएंगे?

मुलायम ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सौ दिन के काम पर कहा, "सौ दिन में किसी के काम का आकलन नहीं हो सकता।" साथ ही उन्होंने योगी सरकार के कामकाज को लेकर विरोधी दलों ने सवालों पर कहा, "सूबे में नई सरकार है। इस सरकार को कम से कम छह महीने का समय दिया जाना चाहिए। छह महीने के बाद योगी सरकार के काम पर कोई बयान देना उचित होगा।" मुलायम ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास में रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शिरकत की थी। साथ ही वह 20 जून की रात को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री आवास पर भोजन की मेज पर थे। वहां दोनों के बीच लंबी बीतचीत भी हुई थी। मुलायम ने कहा कि कश्मीर के हालात से निपटने के लिए सेना को पूरी छूट मिलनी चाहिए। मुलायम ने ऐशबाग ईदगाह में संवाददाताओं से कहा कि वहां (कश्मीर) के हालात से निपटने और शांति बनाए रखने तथा अलगाववादियों से सख्ती से निपटने के लिए सेना को पूरी छूट मिलनी चाहिए।

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD