Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

आप विधायक ने पंजाब विधानसभा का वीडियो फेसबुक पर डाला, निलंबित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2017

Last updated on: Jun 16, 2017, 00:00 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब विधानसभा के अंदर विधायकों के हंगामे का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड करने के कारण सत्र के बाकी हिस्से के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। गुरुवार को खैरा ने चार मिनट का एक वीडियो क्लिप फेसबुक पर अपलोड किया था। विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह ने विधानसभा के मार्शलों से खैरा के मोबाइल फोन को जब्त करने और उनके निलंबन का आदेश दिया था। खैरा ने बाद में एक बयान में अपने निलंबन का विरोध करते हुए कहा, "पंजाब विधानसभा के बाकी बचे सत्र के लिए मुझे एकतरफा तरीके से निलंबित कर विधानसभा अध्यक्ष ने खुद को एक चापलूस और कांग्रेस सरकार के एक औजार के रूप में उजागर कर दिया है।" विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए आप विधायक ने कहा, "मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश पर मुझे बर्खास्त करते समय विधानसभा अध्यक्ष ने अनुचित निलंबन के बचाव में मुझे सफाई देने तक का मौका नहीं दिया।" 

खैरा ने कहा, "जब विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई, इसे सामने लाने के लिए मैंने वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह ध्यान देने योग्य है कि यह पहली बार नहीं है, जब एक विधानसभा सदस्य ने विधानसभा के अंदर वीडियो बनाया हो।" खरा ने इससे पहले विधानसभा के अंदर के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के वाकए गिनाए।खैरा ने कहा, "मैं चकित हूं कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे देश को लाइव दिखाई जाती है, फिर कांग्रेस सरकार और विधानसभा अध्यक्ष मेरे द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो साझा करने को लेकर इतना परेशान क्यों हैं?" उल्लेखनीय है कि खैरा ने वरिष्ठ मंत्री राणा गुरजीत सिंह को बेनकाब करने की एक मुहिम चला रखी है। 

 

Tags: Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD