Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उड़ान योजना के तहत कारगिल को शीघ्र ही हवाई सम्पर्क के लिए शामिल किया जाएगा- चेरिंग दोरजे

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 11 Jun 2017

Last updated on: Jun 11, 2017, 00:00 IST

सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे ने आज कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है जिसमें समाज के सभी वर्गो का विकास शामिल है। 

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरल, योग्य, उत्तरदायी तथा पारदर्षी पर्यावरण सुनिश्चित करना सरकार का दृढ़ संकल्प है। दोरजे ने लद्दाख क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है तथा जम्मू कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम योजना के तहत 80,000 करोड़ रु. की राशि में से 21000 करोड रु. सुनिश्चित किये जा चुके हैें, जिसमें 10,000 करोड़ रु. ज़ोजिला सुरंग के निर्माण, 4200 करोड़ रु. कारगिल से जंस्कार राजमार्ग, 5000 करोड़ रु. लेह मनाली सड़क पर दोनों सुरंगों के निर्माण, 230 करोड़ रु. दोनों जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अन्य विकास परियोजनाओं के लिए हैं। लद्दाख क्षेत्र के एक समान एवं सम्पूर्ण विकास के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को धन्यवाद देते हुए मंत्री ने कहा कि कारगिल तथा लेह के लिए प्रत्येक 5 करोड़ रु. की राशि मंजूर की गई है। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 5 करोड़ रु. सड़कों पर तारकोल बिछाने के लिए तथा 10 करोड़ ऋणों को स्पश्ट करने के लिए मंजूर किये गये हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के लिए हवाई सम्पर्क हेतु प्रधानमंत्री उड़ान योजना के तहत कारगिल जिले के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। लद्दाख ऑटोनोमस हिल डिवेल्पमैंट काउंसिल (एलएएचडीसी) कारगिल के सीईसी काचू अहमद अली खान, एनएचपीसी के कार्यकारी काउंसिलर, मुख्य अभियंता तथा जिला अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व मंत्री ने जिला अस्पताल कारगिल का दौरा कर वहां पर मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर डाक्टरों तथा मरीजों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने सम्बंधितों को निर्देश दिये कि मरीजों को जमीनी स्तर पर हर सहायता दी जानी चाहिए। 

 

Tags: Chering Dorjay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD