Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अस्ताना (कजाकिस्तान) , 09 Jun 2017

Last updated on: Jun 09, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने दोनों नेताओं की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, "भारत-उज्बेकिस्तान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी ने एससीओ से इतर शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की।" भारत और पाकिस्तान को शुक्रवार को एससीओ शिखर बैठक में पूर्ण सदस्यता मिलने की उम्मीद है। इस संगठन में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत 2005 से एससीओ से पर्यवेक्षक देश के तौर पर जुड़ा है। 

मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के साथ अपनी बातचीत शुरू की और उन्हें शंघाई सहयोग संगठन में भारत की सदस्यता का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।यहां आने के तुरंत बाद गुरुवार को मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान में चाबहार बंदरगाह के विकास सहित द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा की।मोदी ने गुरुवार रात को अस्ताना ओपेरा के लीडर्स लाउंज में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात की, जो 17 महीनों के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक थी।मोदी शुक्रवार को एससीओ सम्मेलन में शिरकत करने से पहले विश्व प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD