Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा

 

जस्टिस नारंग कमीशन द्वारा राणा गुरजीत को कालिन चिट्ट देने के रास्ते पड़ी कैप्टन सरकार -सुखपाल सिंह खहरा

रेत खढ्डों की बेनामी बोली में रमनजीत सिंह सिक्की और लाडी का भी पैसा लगा, रद्द हो सारी बोली प्रीक्रिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 01 Jun 2017

Last updated on: Jun 01, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और विधायक सुखपाल सिंह खहरा ने आरोप लगाया है कि बहु-करोड़ी माइनिंग स्कैंडल के सरगने और पंजाब के सिंचाई और बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह को बर्खास्त करने की जगह कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार जस्टिस नारंग कमीशन के द्वारा कालिन चिट्ट देने के रास्ते चल पड़ी है।आज यहां पत्रकारों को संबोधन करते हुए सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि अपने रसोइया और नौकरों के नाम पर करोड़ों रुपए की बेनामी रेत बजरी के खढ्डे लेने के मामले में कैप्टन सरकार जांच के नाम पर भद्दा मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से लोगों की आंखों में धूल झौंकने की इस कार्यवाही की आम आदमी पार्टी जोरदार निंदा करती है और जस्टिस नारंग कमीशन को रद्द करती है। उन्होंने राणा गुरजीत सिंह को पंजाब का उभरता हुआ ‘विजय मालीया ’ करार देते हुए राणा गुरजीत सिंह का पासपोर्ट जब्त करने और रेता बजरी के खढ्डों की हाल ही दौरान हुई समूची बोली प्रीक्रिया को रद्द करने और नये सिरे से माफिया मुक्त बोली करवाए जाने की मांग की।खहरा ने जस्टिस नारंग से अपील की है कि वह एक महीने की नौकरी का लालच त्याग कर जांच कमीशन की जिम्मेदारी से दूर हो जाना चाहिए क्योंकि उनके परिवार के राणा गुरजीत सिंह के साथ कलाइंट के तौर पर तथ्य जगजाहिर हो चुके हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार को यह जिम्मेदारी हाई कोर्ट के किसी भी मौजूदा जज को सौंप देनी चाहिए। 

खहरा ने कहा कि जस्टिस नारंग कमीशन की जांच के लिए जो शर्तों और नियम तय किये हैं वह सीधा सीधा राणा गुरजीत सिंह को कालिन चिट्ट देने का रास्ता है क्योंकि इन शर्तों और हवालों में यह नुक्ता शामिल नहीं किया गया कि राणा गुरजीत के मामूली वेतन लेने वाले रसोइया समेत दूसरे नौकरों के खातों में करोड़ों रुपए किस स्रोत में से आए हैं। उन्होंने कहा कि यह मनी लांडरींग और अन्य वित्तीय बेनियमों का सब से महत्त्वपूर्ण नुक्ता है परंतु जांच के घेरे से बाहर छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि यह नुक्ते जांच के घेरे में न लाया गया तो जस्टिस नारंग कमीशन की तरफ से राणा गुरजीत सिंह उसी तरह कालिन चिट्ट तय है जिस तरह बादल सरकार ने समकालीन शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका को बहु -करोडी किताब घोटाले में से जस्टिस जिन्दल कमीशन के द्वारा कालिन चिट्ट दी थी।सुखपाल सिंह खहरा ने यह भी आरोप लगाया कि रेता बजरी के खढ्डों की बोली में खडूर साहिब से कांग्रेसी विधायक रमनजीत सिंह सिक्की और शाहकोट के कांग्रेसी नेता लाडी समेत ओर भी सत्ताधारियों के बेनामी पैसे लगे हैं। उन्होंने कहा कि बादलों की तरह कांग्रेसी भी इस तरीके से कुदरती साधनों की लूट करने की ताक में हैं कि एक खढ्डा लो और पूरे दरिया को लूट लो। खहरा ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को घेरते सवाल किया कि जिस राणा गुरजीत सिंह आगे पंजाब के मुख्य मंत्री बेबस हो गए हैं जब उसका रेत माफिया दरियाओं को लूटेगा तो पंजाब पुलिस और माइनिंग विभाग कैसे रोक सकेगा।खहरा ने ई -बोली पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगाते हुए दस्तावेज दिखाऐ कि 17 खढ्डों पर सिर्फ इकलौता बोली कार है। इस लिए इन 17 खढ्डों की बोली की भी जांच होनी चाहिए।

विजय मालीया की तरह राणा गुरजीत भी बड़ा डफालटर  

सुखपाल सिंह खहरा ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को पंजाब का विजय मालीया बताते हुए कहा कि राणा गुरजीत उतर प्रेदश के किसानों का बड़ा डफालटर है। उन्होंने उतर प्रेदश के गन्ना कमिशनर विपिन कुमार दिवेदी के बयान के आधार पर बताया कि राणा गुरजीत सिंह की करीमगन्द जिला समेत उन (शामली), बुलारी और बेलवाड़ा (मुरादाबाद) स्थित चार शुगर मीलों ने किसानों के 202 करोड़ रुपए देने हैं, जिस कारण इन पर मुकदमा दर्ज हो चुका है और पासपोर्ट जब्त करने के हुक्म भी हो चुके हैं इस लिए राना गुरजीत सिंह और उसके परिवार के पासपोर्ट तुरंत जब्त होने चाहिएं ताकि यह विजय मालीया की तरह देश छोड़ कर न भाग जाए। 

 

Tags: Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD