Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

आप नेता को धमकी, अरविंद केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से की कार्रवाई की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2017

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशीष खेतान को जान से मारने की धमकी वाला खत मिलने के दूसरे दिन शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हैरानी जताई है और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया, "बेहद हैरान करने वाला। आशीष खेतान को जान से मारने की धमकी मिली। उम्मीद करता हूं राजनाथ सिंह कुछ कार्रवाई करेंगे।"इससे पहले खेतान ने भी ट्वीट कर धमकी भरे खत की तस्वीरें साझा कीं और दावा किया कि उन्हें दक्षिणपंथी धड़े से यह चिट्ठी मिली है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।खेतान ने बताया कि उन्हें यह चिट्ठी शुक्रवार की रात मिली और उसमें लिखा है कि उनकी जल्द ही हत्या होने वाली है।

खेतान ने शनिवार को भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, "राजनाथ सिंह जी, उम्मीद है यह सरकार स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का अपना दायित्व निभाएगी। मैं आपको अपनी शिकायत भेज रहा हूं।"उन्होंने कहा, "मैंने दक्षिणपंथियों की धमकी और हमले के शिकार पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की ओर से राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। यह धमकी देशद्रोही तत्वों के बढ़ रहे आत्मविश्वास का परिचायक है, जो विरोध के सभी स्वरों को हिंसा के जरिए चुप कराना चाहते हैं।"आप नेता ने कहा, "महाराष्ट्र के उदारवादी लेखक दाभोलकर और वामपंथी लेखक गोविंद पानसरे की हत्या करने वाले अभी भी फरार हैं। मालेगांव, मक्का मस्जिद और समझौता विस्फोट कांड के मुख्य आरोपी एक दशक से भी अधिक समय से फरार हैं।"

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD