Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

तेलंगाना विधेयक राष्ट्रपति के पास : शिंदे

सुशील कुमार शिंदे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 10 Dec 2013

Last updated on: Dec 10, 2013, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आंध्र प्रदेश को विभाजित कर के नए तेलंगाना राज्य का गठन करने से संबंधित विधेयक इस समय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास है। संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के माध्यम से विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। उन्होंने कहा, "विधेयक इस समय राष्ट्रपति के पास है।"शिंदे ने प्रक्रिया की व्याख्या करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के पास विधेयक आने के बाद राज्य की विधायिका का मत लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय अपनी सिफारिशों को मंत्रिमंडल को भेजेगा। शिंदे ने कहा कि इसके बाद अंतिम रूप से विधेयक को संसद को भेजा जाएगा।  शिंदे ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राष्ट्रपति राज्य विधानसभा को अपना रुख रखने के लिए कितना समय देंगे। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 2004 में तेलंगाना राज्य के गठन का वादा किया था और वर्ष 2009 में नए राज्य के गठन का फैसला किया गया। शिंदे ने कहा कि कानून केंद्र सरकार को बिना राज्य विधानसभा के प्रस्ताव के भी नए राज्य के गठन का अधिकार प्रदान करता है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि विधेयक को विचार के लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा के पास भेजा जाएगा। शिंदे ने इस बात का कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया कि तेलंगाना राज्य के निर्माण का विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में पारित होगा या नहीं।

 

Tags: sushilkumar shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD