Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

आचार्य देवव्रत ने सफाई अभियान में लिया भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 15 Apr 2017

Last updated on: Apr 15, 2017, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज जिला प्रशासन हमीरपुर द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में आयोजित सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा रोगियों को गुणात्मक सेवाएं सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।राज्यपाल ने इस दौरान स्वयं झाडू उठाकर अस्पताल परिसर की सफाई की। उपायुक्त श्री मदन चौहान व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर राज्यपाल के साथ थे। स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक उषमीकरण एक गम्भीर चुनौती बनकर उभर रही है। पर्यावरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है ताकि मानव जीवन को इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि मानव प्रत्येक आवश्यकता के लिए प्रकृति पर निर्भर है और प्रत्येक नागरिक को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी तथा पारिस्थिकी के संरक्षण के लिए समुदाय तथा निजी स्तर पर पहल की जानी चाहिए और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि प्रत्येक नागरिक इसमें शामिल हो सके।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता के संरक्षण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष प्रदेश में लाखों पर्यटक भ्रमण पर आते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी शहरों व कस्बों को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए।उन्होंने युवाओं को सफाई अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य होने के नाते यह और भी आवश्यक हो जाता है कि प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाया जाए।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD