Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंचायती राज संस्थाओं को बनाया जा रहा है स्वावलम्बी : सुधीर शर्मा

पंचायत घर बागनी की रखी आधारशिला, "कैलाश एसोसिएशन" के वार्षिक समारोह में लिया भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 13 Apr 2017

Last updated on: Apr 13, 2017, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागनी में पंचायत भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को स्वावलम्बी, स्वायत्त तथा सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंचायती राज संस्थाओं को अनेक वित्तीय शक्तियां प्रदान की गई हैं। राज्य में पंचायती राज संस्थाओं का कम्पयूट्रीकरण किया जा रहा है तथा इन संस्थाओं में आवश्यक कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जा रही है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों के लिये चालू वित्त वर्ष में 1627 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।सुधीर शर्मा ने कहा कि वे क्षेत्र धर्मशाला विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सरकार, प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगों के कल्याणार्थ करोड़ो रुपये की योजनाएं चलाई गई हैं जिसका लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है।

सुधीर शर्मा ने कैलाश एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिया भाग

इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के सभागार में "कैलाश एसोसिएशन" के वार्षिक समारोह में भाग लिया। उन्होंनेे कहा कि गद्दी समुदाय के उत्थान और कल्याण को प्रदेश सरकार प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय को अपना अतीत नहीं भूलना चाहिए और अपनी समृद्ध रीति-रिवाजों, भाषा व संस्कृति को सहेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की  सम्पन्न संस्कृति की पहचान पूरे प्रदेश में है।शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक प्रभावी कदम उठाये हैं। सरकार सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवा रही है।शहरी विकास मंत्री ने सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान के लिए "कैलाश एसोसिएशन" के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एसोसिएशन को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये 70 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान सुधीर शर्मा ने ऐसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया।"कैलाश एसोसिएशन" की अध्यक्ष नैंसी नेहरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संगठन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

शहरी विकास मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

शहरी विकास मंत्री ने बागनी में लोगों की समस्यायें भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के निपटारे हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की समस्याओं का अविलम्ब निपटारा सुनिश्चित करें।इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के उप महापौर देवेन्द्र जग्गी, पार्षद सरोज गुलरिया, निदेशक नगर निगम विजेन्द्र कर्ण, प्राचार्य एसके पाठक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धीमान, बाघनी की प्रधान ममता कुमारी, सुक्कड़ केे प्रधान ओम बहादुर गुरूंग, समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, शकुन मनकोटिया, उप प्रधान लाल चन्द चौधरी, अध्यक्ष युवा एवं खेल विभाग प्रणव सचदेवा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस वीना शर्मा, भू-संरक्षण अधिकारी राहुल कटोच, रशपाल पठानिया, पार्षद शुभम सूद, अमित डोगरा सहित कालेज के प्राघ्यापक, छात्र व छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

 

Tags: Sudhir Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD