Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

प्रगति पथ पर अग्रसर एनबीसीसी के सीएमडी को नेतृत्व उत्कृष्टता सम्मान मिला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Apr 2017

Last updated on: Apr 12, 2017, 00:00 IST

नवरत्न बनने कि दिशा में पिछले चार वर्षों से कारोबार वृद्धि और विस्तार करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को व्यक्तिगत श्रेणी में ‘स्कोप नेतृत्व उत्कृष्टता’ पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को आयोजित एक समारोह में एनबीसीसी के विकास में नेतृत्व और योगदान के लिए डॉ. मित्तल को पुरस्कार प्रदान किया।डॉ. मित्तल ने 2013 में एनबीसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला था। तब से एनबीसीसी का कारोबार 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। आर्डर बुक में 417 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और बाजार पूंजीकरण 1000 प्रतिशत बढ़कर 16,200 करोड़ हो गया है। एनबीसीसी के हाल में हुए निवेश से सरकार को 2200 करोड़ रुपये मिले।

डॉ. मित्तल ने कारोबारी अवसरों का लाभ उठाते हुए कंपनी के प्रोफाइल को सरकार के विभिन्न अग्रणी कार्यक्रमों से जोड़ा। एनबीसीसी ने सेल्फ फाइनेंस पर आधारित नई दिल्ली के न्यू मोती बाग और ईस्ट किदवई नगर में सरकारी आवासीय कालोनी का पुनर्विकास सफलता पूर्वक किया। इस सफलता से एनबीसीसी को शहरी विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की 35000 करोड़ रुपये की लागत वाली पुनर्विकास परियोजनाएं मिलीं। डॉ. मित्त्ल ने संचालन और रखरखाव, इंजीनियरिंग और परामर्श तथा विदेशी संचालन के लिए सहायक कंपनियां बनाने में नेतृत्व प्रदान किया।एनबीसीसी अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, रूस, हंगरी, तुर्की, मलेशिया और ओमान की अनेक कंपनियों से साझेदारी कर रही है।कार्य निविदा सहित एनबीसीसी का संचालन लगभग पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD