Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ट्राइसिटी में होगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रचार

डा. कावूर क़े जनम दिवस पर तर्कशील सोसाइटी ने बनाई नयी टीम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 10 Apr 2017

Last updated on: Apr 10, 2017, 00:00 IST

समाज में अंधविश्वाश के खिलाफ जागरूकता पैदा कर रही तर्कशील सोसाइटी पंजाब ने काम को और तेज करने के लिए नयी टीम का गठन किया है। यह टीम अगले दो सालों के लिए ट्राइसिटी में ज्ञान-विज्ञानं का प्रचार करेगी और लोगों का टेम्परामेंट साइंटिफिक बनाने के लिए काम करेगी। आज तर्कशील सोसाइटी की ओर से स्थापित शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी में भारत में तर्कशील मूवमेंट क़े संस्थापक डा. इब्राहिम टी. कावूर क़े जनम दिवस (१० अप्रैल १८९८) पे संस्था की यूनिट मोहाली की मीटिंग संपन हुयी और संस्था के मैंबरों ने नयी टीम का चुनाव किया। इसमें लेक्चरार सुरजीत सिंह को जथेबन्दक मुखिया बनाया गया और मास्टर जरनैल क्रांति को वित्त विभाग की जिमेवारी सौंपी गयी। वहीँ मानसिक सेहत मशवरा केंदर की मुखिया अरविंदर कौर, सांस्कृतिक विभाग लेखक गोरा होशीआरपुरी को और मीडिया इंचार्ज चरनजीत कौर को बनाया गया। तर्कशील सोसाइटी के उद्देश्य के बारे में बाचचीत करते हुए लेक्चरार सुरजीत सिंह और जरनैल क्रांति ने बताया के सदियों से हमारे समाज में अन्धविश्वाश फैला हुआ है जो समाज का बहुत नुक्सान कर रहा है। उन्होंने बठिंडा के कोट फत्ता गांव की उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अभी कुश दिन पहले दादी ने परिवार क़े अन्य सदस्यों कि साथ मिल कर अपने ही पोता-पोती की बली दे दी। ऐसी बहुत सी और घटनाएं हैं जिससे पता चलता है कि समाज २१वीं सदी में भी अंधविश्वाश की जकड में है। उन्होंने कहा स्कूली शिक्षा से अंधविश्वास दूर नहीं हो रहा औऱ सोसाइटी छोटे- छोटे वहमों को लेकर विद्यार्थिओं से संवाद रचाएगी और उन्हें ज्योतिष, तांत्रिकवाद और ऐसे और पाखंडों कि बारे में जागरूक करेगी। 

सुबह ११ से २ रोज खुलेगी लाइब्रेरी, मुफ्त में पढ़िए किताबें 

इसी मकसद से सोसाइटी ने बलौंगी में एक लाइब्रेरी भी बनायीं है जो रोज़ाना ११ से २ वजे तक खुलती है। लाइब्रेरी इंचार्ज जरनैल क्रांति ने बताया कि उनके पास करीब २५०० पुस्तकें इंग्लिश, हिंदी और पंजाबी में उपलबध हैं। लाइब्रेरी की खास बात यह है कि यहाँ किसी भी तरह की कोई फीस नहीं है और कोई छुट्टी नहीं होती।

 

Tags: TARAKSHEEL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD